मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन आठ परीक्षार्थी को नहीं मिली केंद्र पर प्रवेश की अनुमति, अभिभावकों ने किया हंगामा

On: Saturday, February 1, 2025 7:59 AM

देवब्रत मंडल

शनिवार से बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन प्रथम पाली में जीव विज्ञान और दर्शन शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा को लेकर गया जिले में 61 केंद्र बनाए गए हैं। जहां प्रथम पाली में सुबह 09 बजे तक परीक्षार्थियों का प्रवेश करा लिया गया है। हालांकि 09 बजे परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया था। इस बीच गया शहर के रमना रोड स्थित प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय में बने आदर्श परीक्षा केन्द्र गया के बाहर आठ परीक्षार्थी को विलंब से पहुंचने के कारण प्रवेश नहीं मिला है। रमना रोड में स्थित आदर्श परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को विलंब से पहुंचने के कारण 08 परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं करने दिया गया तो केन्द्र के गेट पर ही फूटफूट कर रोने लगे। छात्राओं को रोते देख अभिभावक भावुक हो गए।

परीक्षा केन्द्र के बाहर जम कर हंगामा करने लगे। हंगामा कर रहे परीक्षार्थी और अभिभावक गेट को पिट रहे थे। इस गेट तोड़ने का प्रयास भी किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंचे। जिन्हें कुछ देर के लिए लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि मात्र दो मिनट ही लेट हुआ था। हमलोगों के सामने परीक्षा केन्द्र के अंदर शिक्षिका और पुलिस वाले गए। आखिर इन लोगों को परीक्षा केंद्र में क्यों प्रवेश करने दिया गया। फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर परीक्षा केन्द्र के बाहर से हटाया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |