मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

केन्द्रीय विद्यालय नंबर-1 में करियर एवं मार्गदर्शन परामर्श सत्र का हुआ आयोजन

On: Monday, December 16, 2024 2:32 PM

केन्द्रीय विद्यालय नंबर 1, गया में सोमवार को करियर और मार्गदर्शन परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र को डॉ. जावेद अशरफ, पूर्व प्राचार्य, जीबीएम कॉलेज, गया ने संबोधित किया। सत्र का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देना और उनके मार्गदर्शन के माध्यम से उनके भविष्य को सही दिशा में प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता द्वारा डॉ. जावेद अशरफ का हरित स्वागत कर की गई। सत्र के दौरान डॉ. अशरफ ने छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी और उनके बीच आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों और असफलताओं को सकारात्मक रूप से स्वीकार कर उन्हें पार करने के प्रभावी तरीकों के बारे में परामर्श दिया। सत्र का समापन डॉ. अशरफ ने प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की प्रेरणादायक कविता “कोशिश करने वालों की हार नहीं होती” सुनाकर किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका आरती भोकर ने किया। अंत में, धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के सामाजिक विज्ञान शिक्षक राम रतन पासवान द्वारा किया गया। यह सत्र छात्रों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |