मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

दो वर्ष 10 महीने बाद गौतम बुद्ध कुष्ठाश्रम में नियमित चिकित्सा पदाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति, लोगों ने किया स्वागत

On: Wednesday, December 11, 2024 5:34 PM

28 फरवरी 2022 के बाद से लगातार की जा रही थी मांग

देवब्रत मंडल

गया के गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम में नियमित चिकित्सा पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की मांग पूरी हो गई। बुधवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव सुमन ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। जिनका स्वागत बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में यहां के मरीजों ने किया।
इस मौके पर श्री मंडल ने डॉ. सुमन का स्वागत करते हुए कहा कि कुष्ठ आश्रम के मरीजों की जो परेशानी रही है वो दूर हो जाने की उम्मीद है। विभागीय स्तर पर कई समस्याएं थी जो डॉ. सुमन के आने से दूर हो जाएगी। श्री मंडल ने बताया कि इसके पहले बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति गया के जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन से मिल कर नियमित रूप से चिकित्सा पदाधिकारी के प्रतिनियुक्ति की मांग कर चुके थे।

बता दें कि 28 फरवरी 2022 को गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रघुराज सिंह सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद यहां नियमित रूप से चिकित्सा पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति नहीं की जा सकी थी। श्री मंडल ने बताया प्रभारी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति समय समय पर डीएम के निर्देश पर सिविल सर्जन के द्वारा की जा रही थी। जिससे कई तरह की समस्याओं का सामना यहां के कुष्ठ रोगियों को करना पड़ रहा था। डॉ. संजीव सुमन का स्वागत करने वालों में बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंडल के अलावा महामंत्री परमानंद सिंह, सचिव मो. रसूल, मो. एकराम, मो. इस्लास, शिव पासवान,फुलपतिया देवी, उषा देवी, मन्जोग कुमार, जुबैदा खातून सहित कई मरीज भी थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद |