मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी शहर की सफाई व्यवस्था खराब, जगह जगह कूड़ों का अंबार

On: Tuesday, December 10, 2024 4:05 PM

शहर में सफाई और स्ट्रीट लाइट पर 20 को होगी नगर परिषद बोर्ड की बैठक

टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर की सफाई व्यवस्था को सृदृढ़ करने एवं स्ट्रीट लाइट लगाने आदि के उद्देश्य से आगामी 20 दिसम्बर को नगर परिषद बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। परिषद के अध्यक्ष मो. अजहर इमाम के प्रस्ताव पर प्रस्तावित बोर्ड के बैठक की सूचनापत्र जारी कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि शहर की सफाई व्यवस्था हाल के दिनों से बिल्कुल फिसड्डी साबित हो रही है। शहर में जगह जगह गंदगी का अंबार और नाली का पानी सड़कों व गलियों में लोगों के लिए परेशानी का कारण बना है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार उर्फ मुखिया जी ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व नगर परिषद क्षेत्र में गीला एवं सूखा कचरा के लिए अलग अलग कूड़ेदान लगाया गया था। नया कूड़ेदान क्रय करने में लाखों रुपए खर्च के बाद भी स्थिति यथावत है।

इनका मानना है कि अधिकांश कूड़ेदान की सफाई भी नियमित नही होती है। आवारा पशु भोजन की तलाश में कूड़ेदान को गिरा देता नतीजतन प्रमुख जगह पर भी कूड़ा फैला रहता है। कई स्थानों पर कूड़े का ढेर पर कूड़ेदान पड़ा है सफाई को लेकर नागरिकों को जागरूक करने में नप प्रशासन विफल सफाई को लेकर नगर प्रशासन आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु कोई कार्यक्रम आयोजित नही कर सकी है। शहर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता रितिक कुमार ने बताया कि नप द्वारा गीला व सूखा कचरा के लिए अलग अलग कूड़ेदान की तो व्यवस्था की गई है। लेकिन इसका सही इस्तेमाल के लिए कोई प्लान आजतक तैयार नही किया गया। रितिक ने कचरा प्रबंधन और सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का कार्यक्रम तैयार करने और इसे लागू करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मगध IG का बड़ा एक्शन: 4 लोगों को अवैध हिरासत में रखकर वसूली करने वाले अरवल थानाध्यक्ष सस्पेंड | DPDP कानून क्या है? क्या अब भ्रष्टाचार की खबर लिखने से पहले पत्रकारों को लेनी होगी अनुमति? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद | गया एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, कोलकाता जा रहे यात्री के बैग से बरामद हुआ 110 ग्राम सोने का बिस्कुट | बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का 4 नवंबर से नियमित परिचालन शुरू, जानें रूट और टाइमिंग | गया में कबाड़ की आड़ में चल रहा था रेलवे के लोहे का काला कारोबार, आरपीएफ की रेड में शातिर रिसीवर गिरफ्तार | उड़ीसा में हत्या का प्रयास कर दिल्ली भाग रहे 5 शातिर अपराधी गया जंक्शन से गिरफ्तार, आरपीएफ और जीआरपी का बड़ा एक्शन | सतर्कता जागरूकता सप्ताह: डीडीयू मंडल में निकाली गई रैली, यात्रियों से कहा- अवैध वसूली का करें विरोध | क्या आपको भी आते हैं क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने वाले कॉल? सावधान! गया में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर साइबर गिरोह, खुलासों से उड़ जाएंगे होश | गया के बेलागंज में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया | बेलागंज में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, 100 मीटर लंबे निशान के साथ निकली भव्य शोभायात्रा; भजन संध्या में देशभर के कलाकार जमाएंगे रंग |