मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में पकड़ी गई 3286 बोतल विदेशी शराब, मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

On: Friday, December 6, 2024 11:48 AM

देवब्रत मंडल

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से शराब माफियाओं की हर दिन ‘चांदी’ है। तरीके चाहे जो अपनाना पड़े, इसके लिए कुछ भी कर गुजरने की हिम्मत रखते हैं। गया में एम्बुलेंस से लाई जा रही शराब भी पकड़ी गई है। ताजा मामला सब्जियों के बीच छिपाकर लाई जा रही शराब का सामने आया है। गया जिला मद्य निषेध विभाग की टीम ने गया में 3286 बोतल विदेशी व अन्य ब्रांड के शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाब रही है। इसके साथ एक वाहन चालक पकड़ा गया है।

गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के लेम्बोचक के पास अवर निरीक्षक अंजलि कुमारी के नेतृत्व में मद्य निषेध विभाग की टीम ने सब्जी लदे पीकअप वैन को रुकवाकर इसकी जांच शुरू की तो परत दर परत शराब की कई पेटियां निकलती चली गई।
गया जिले के सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रियरंजन ने बताया कि शराब की यह खेप झारखंड के कोडरमा से लाई जा रही थी। जिसे नालंदा जिले के लिए ले जाना था। नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है।

सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन ने बताया कि विभिन्न कंपनियों द्वारा तैयार की गई शराब की कुल 3286 बोतल पकड़ी गई है। इस मामले में ईश्वर दयाल को गिरफ्तार किया गया है। जो राजस्थान का रहनेवाला है। उन्होंने बताया जिस महिंद्रा पीकअप वाहन से शराब लाई जा रही थी, उस पर सब्जियों की कई बोरियां थी। जिसके बीच छिपाकर शराब नालंदा ले जाया जा रहा था, उस वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

पकड़ा गया ईश्वर दयाल से पूछताछ करने पर पता चला है कि कोडरमा से शराब लेकर चला था, जिसे नालंदा ले जाना था।
इधर, मद्य निषेध विभाग को इस बात की गुप्त सूचना मिल चुकी थी। इसके बाद लेम्बोचक के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी गई थी। जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिससे विशेष पूछताछ की जा रही है। जिसके विरुद्ध संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी कर टीम में मद्य निषेध विभाग की महिला सिपाही शिल्पी कुमारी, ज्योति कुमारी के साथ सैप के जवान भी थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म के जिस आरोपी को छोड़ने पर नपे थे पंचानपुर थानेदार, उसे गया जंक्शन से किया गया गिरफ्तार | फतेहपुर में 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी | ब्रेकिंग न्यूज: गया के डोभी में बड़ा हादसा: कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से 4 ग्रामीणों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | IG विकास वैभव के 90 दिन: मगध में पेश की ‘सुशासन’ की नई मिसाल, 12 दागियों पर एक्शन, 10 हजार फरियादियों के लिए बने उम्मीद की किरण | मगध रेंज आईजी विकास वैभव का बड़ा एक्शन: दुष्कर्म के आरोपी को छोड़ने के आरोप में थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड | फतेहपुर प्रखंड के रघवाचक गांव से गाजे-बाजे के साथ कांवरियों का जत्था देवघर रवाना | गया के फतेहपुर में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहे 28 वर्षीय युवक की झुलसकर मौत | अब रिचार्ज वाले को कभी मत बताना अपना असली मोबाइल नंबर! BSNL का ‘कवच’ फीचर बना महिलाओं के लिए डिजिटल वरदान | फतेहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 600 लीटर अवैध शराब के साथ 4 बाइक जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार | गया में खौफनाक वारदात: शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश |