मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

विष्णुपद थाना क्षेत्र से लड़के के अपहरण की बात झूठी निकली, लड़का स्वयं घर से निकल गया था

On: Thursday, December 5, 2024 3:36 PM

देवब्रत मंडल

विष्णुपद थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़के का अपहरण कर फिरौती की मांग की जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए निर्देशित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही FSL एवं तकनीकी टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया गठित विशेष टीम के द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान कर प्राथमिकी दर्ज होने के 30 घंटे के भीतर ही लड़के को सकुशल बरामद कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में फिरौती की कोई बात सामने नहीं आई है, बल्कि लड़का स्वयं ही अपने घर से चला गया था। इस संबंध में सभी बिंदुओं पर गहन जांच एवं पूछताछ की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद | पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: गया में मंत्री जीतन राम मांझी का आह्वान- ‘खेत बचाओ अभियान’ से जैविक और व्यावसायिक खेती की ओर बढ़ें किसान  | ई-वेस्ट प्रबंधन से लेकर हरियाली तक: IIM बोधगया ने पेश की स्वच्छ और सुरक्षित शिक्षण परिसर की शानदार मिसाल | महमूदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर महुआ शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार | कोंच में नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक से 100 किलो गांजा जब्त; पुलिस को चकमा देकर चालक फरार | गया जंक्शन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, यात्रियों को दिया ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का संदेश | रेलवे का बड़ा एक्शन: डीडीयू, गया और सासाराम में ‘किलेबंदी’ कर सघन टिकट जांच, बिना टिकट वालों से वसूले गए करीब 5 लाख रुपये | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई, तत्काल टिकट की कालाबाजारी करते दलाल रंगेहाथ गिरफ्तार | मगध IG का बड़ा एक्शन: 4 लोगों को अवैध हिरासत में रखकर वसूली करने वाले अरवल थानाध्यक्ष सस्पेंड |