मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

लालू प्रसाद के कार्यकाल में एमओयू साइन हुआ और अब अश्विनी वैष्णव के कार्यकाल में यहां काम शुरू हो रहा, आइए जानते हैं आखिर कौन सी है रेल परियोजना

On: Friday, November 22, 2024 8:42 AM

देवब्रत मंडल

रेलमंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल में रेलवे में आधारभूत संरचनाओं के विकास को लेकर एक योजना बनी थी। जिसका नाम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर है। श्री प्रसाद जब रेलमंत्री थे तो इनके कार्यकाल में मालों की ढुलाई के लिए अलग से रेल लाइन बिछाने के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर हुआ। इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए लालू प्रसाद जापान भी गए थे। इसके बाद ईस्टर्न डेडीकेट फ्रेट कॉरिडोर और वेस्टर्न डेडीकेट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के लिए विश्व बैंक और जाईका से ऋण लेने की बात हुई थी। इसके बाद रेल मंत्रालय से इसे मंजूरी मिल गई। ईडीएफसीसी विश्व बैंक से लिए गए ऋण से बनने की बात है।

2013 में पहली बार हुई थी भूमि अधिग्रहण करने की घोषणा

2013 में पहली बार इन दोनों परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। जिसमें एक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट परियोजना लुधियाना से पश्चिम बंगाल के डांकुनी तक मालों की ढुलाई के विशेष रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के आशय की घोषणा सार्वजनिक तौर पर की गई थी।

कतिपय कारणों से दो वर्षों की समय सीमा पार कर गई

जिस वक्त 2013 के अगस्त महीने में भूमि अधिग्रहण के आशय की घोषणा की गई तो निर्धारित दो साल की अवधि में भूमि अधिग्रहण कानून के तहत कार्य पूरा नहीं हो सका।

पुनः 2015 में भूमि अधिग्रहण की घोषणा की गई

सूचना सार्वजनिक करते कर्मचारी

जब 2013 से 2015 के बीच भूमि अधिग्रहण का कार्य नहीं हो पाया तो पुनः इसी आशय की घोषणा 3 मई 2015 में सार्वजनिक रूप से की गई। इसके बाद अधिग्रहण कानून के तहत गया जिले के 14 राजस्व ग्राम काष्ठा स्टेशन से लेकर मानपुर जंक्शन तक की भूमि अधिग्रहित करने का कार्य पूरा कर लिया गया।

2022 में अधिग्रहित भूमि को खाली करा दिया गया

भूमि अधिग्रहण के नए कानून के तहत अधिग्रहित की गई गया जिले के 14 मौजा (राजस्व ग्राम) की जमीन पर रहे संरचनाओं को तोड़ दिया गया। कई परिवार बेघर हो गए।

अधिग्रहण से प्रभावित परिवार कोर्ट के शरण में चले गए

लोग सही मुआवजे के लिए कोर्ट तक गए थे लेकिन मगध प्रमंडल आयुक्त के न्यायालय(आर्बिट्रेटर) के निर्णय से लोग संतुष्ट नहीं थे तो आपत्ति के साथ मुआवजा ले लिया। इसके बाद न्यायालय में चले गए हैं। अभी यह मामला गया के जिला न्यायालय में विचाराधीन है।

अब जाकर अधिग्रहित भूमि पर लाइन बिछाने का काम हो रहा शुरू

अधिग्रहित की गई जमीन

2013 से भूमि अधिग्रहण की चली प्रक्रिया के बाद अब रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यकाल 2024 में गया जिले में अधिग्रहित की गई भूमि पर रेल पटरी बिछाने का काम शुरू हुआ है। इस बीच सोननगर से डांकुनी के बीच गया जिले में इस रेल परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन पर कार्य करने वाली ऐजेंसी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) से यह कार्य रेलवे ने अपने हाथों में ले लिया और गति शक्ति योजना के तहत इसे क्रियान्वयन करने की जिम्मेदारी ले ली।

पदाधिकारी का है कहना

20 नवंबर 2024 को गया जिले के नगर प्रखंड सह अंचल चंदौती के राजस्व ग्राम कंडी नवादा के वार्ड नं 01(राजस्व ग्राम) में पूर्व मध्य रेल की ओर से सूचना सार्वजनिक की गई कि अब रेल पटरी बिछाने का काम शुरू हो गया है तो जमीन पर से अतिक्रमण हटा लें, इस कार्य में लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है। इस संबंध में जब संबंधित अधिकारी पवन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि काष्ठा स्टेशन से लेकर मानपुर जंक्शन के बीच अधिग्रहित की जमीन पर पटरी बिछाने का काम शुरू हो गया है। इसी को लेकर सूचनाएं सार्वजनिक की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरपा बाजार से अगवा कर युवक को कमरे में बनाया बंधक, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान | गुरुआ के लालगढ़ में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 घरों में भीषण चोरी, नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकद उड़ाए | ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत | विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार | VIP टिकट, AC का सफर और बैग में 44 किलो गांजा… बारिश ने बिगाड़ दिया 22 लाख का ‘गेम’, धनबाद में धरे गए तेजस एक्सप्रेस के गांजा तस्कर |