मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गयाजी के श्रीचित्रगुप्त पार्क में दिखेगी वृंदावन की झलक, पूजा की तैयारी शुरू

On: Wednesday, October 30, 2024 9:19 AM

देवब्रत मंडल

वृंदावन में स्थापित हो रही विश्व की सबसे बड़ी भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा की प्रतिकृति गया में भी दिखेगी। एसएसपी कोठी के सामने अवस्थित श्रीचित्रगुप्त पार्क में श्रीचित्रगुप्त पूजा के अवसर पर श्रीचित्रगुप्त की वैसी ही प्रतिमा छोटे रूप में बिठायी जायेगी, जिसकी जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। श्री चित्रगुप्त परिवार समिति, गेवाल बिगहा द्वारा वर्ष 1991 से श्री चित्रगुप्त पार्क में पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार, पूजा का मुख्य आकर्षण भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा होगी। समिति के सचिव सह स्टेशन मास्टर जुगेश कुमार सिन्हा ने बताया है कि तीन नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त की पूजन-अर्चना की जायेगी।

उन्होंने बताया कि कायस्थ विभूतियों यथा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, स्वामी विवेकानंद, सुभाष चन्द्र बोस की बड़ी तस्वीर पार्क में रहेगी, जो एक अच्छा ‘सेल्फी पॉइंट’ साबित होगा। श्री सिन्हा ने बताया कि दूसरे दिन यानी 04 नवम्बर को सामूहिक बिरादरी भोज का आयोजन किया गया है। तदुपरांत, सामूहिक विसर्जन में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य हिस्सा लेंगे।
पूजनोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष योगेश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार, सह कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद, मनोज श्रीवास्तव, विक्की कुमार आदि जुटे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित | कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय कुमार नहीं रहे, गया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि | जमीन दिलाने के नाम पर 8.48 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़िता ने थाना में की शिकायत | कोंच में राजकीय डिग्री कॉलेज का भव्य उद्घाटन: मुख्य अतिथि पहुंचे, पर स्थानीय सांसद-विधायक की दूरी बनी चर्चा का विषय | नवोदय विद्यालय में एडमिशन का आखिरी मौका! सिर्फ गया ही नहीं, बिहार के किसी भी जिले के छात्र उठा सकते हैं फायदा | गया जिले के 7 प्रखंडों में आज डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन, घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा | महंगे बिजली बिल से स्थाई आजादी: गया में ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत 914 घर हुए ऊर्जा आत्मनिर्भर | रफीगंज में 92.625 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार | गया में नए राशन कार्ड निर्माण के लिए ‘कैम्प मोड’ में चलेगा अभियान, जिलाधिकारी ने दिए 38,400 का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश | रथ पर सवार कर बीडीओ विपुल भारद्वाज को दी गई भावभीनी विदाई, नए बीडीओ चंदन कुमार का हुआ भव्य स्वागत |