मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मातृका कुल संस्थान, गया में शुरू हुआ 28वां शतचंडी यज्ञ और देव प्राण प्रतिष्ठान कार्यक्रम

On: Wednesday, April 16, 2025 1:39 PM

विश्व शांति व जनकल्याण के लिए आयोजित हो रहा पाँच दिवसीय अनुष्ठान

गया। मातृका कुल संस्थान, गया के कुल गुरु एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ रॉय हेमंत कुमार सिन्हा के आह्वान पर विश्व शांति एवं जगत कल्याण के उद्देश्य से 28वां शतचंडी यज्ञ तथा देव प्राण प्रतिष्ठान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन रामसागर तालाब के पश्चिमी तट पर स्थित मातृका कुल मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है, जो 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक चलेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र फल्गु नदी से जल भरकर लाई गई कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्ति भाव और माता रानी के जयकारों के साथ यज्ञ स्थल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कुल गुरु रॉय हेमंत कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि यह आयोजन कई विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में विधिपूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। प्रतिदिन संध्या के समय प्रवचन का भी आयोजन किया गया है, जिसमें धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान की चर्चा होगी।

कार्यक्रम का समापन 20 अप्रैल को देव प्राण प्रतिष्ठान एवं पूर्णाहुति के साथ होगा। इस अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना एवं विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। कुल गुरु रॉय हेमंत कुमार सिन्हा ने सनातनी प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर धार्मिक लाभ प्राप्त करें और विश्व कल्याण की इस साधना में सहभागी बनें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |