मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नवयुवक क्लब बारा ने जीपीएल टूर्नामेंट के ट्राफी पर जमाया कब्जा

On: Wednesday, February 5, 2025 3:52 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड के गुलज़ाना में आयोजित जीपीएल टूर्नामेंट का ट्राफी नवयुवक क्लब बारा ने अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच नवयुवक क्लब और भूसूंडा महाकाल के बीच खेला गया। जिसमें भूसूंडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 153 रन बनाए। जिसके जवाब में मैदान पर उतरी बारा की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आयुष पाल को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर आयोजित ट्राफी वितरण समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार ने विजेता टीम को 51 हज़ार रुपए नगद के साथ चमचमाती ट्राफी प्रदान किया। जबकि उप विजेता टीम को 21 हजार रुपए का नगद और ट्राफी से सम्मानित किया गया। वंही अन्य खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक डा. कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में एकता और अनुशासन का विकास होता है। उन्होंने कहा कि तब और खुशी होगी जब क्षेत्र से कोई युवा भारतीय क्रिकेट में नाम रौशन करेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बेलागंज के जदयू विधायक मनोरमा देवी ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी है। आयोजकों के इस पहल की उन्होंने सराहना की। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड प्रमुख राकेश शर्मा, मुखिया सविता देवी, पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ लड्डू, कौशन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मंचासीन थे। कार्यक्रम के दौरान आगत अतिथियों का स्वागत नीतीश शर्मा ने गुलदस्ता देकर किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में विष्णु शर्मा, बिट्टू, सोनू, भोला, रौशन, शुभम आदि सहित ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |