मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पत्नी कोडरमा स्टेशन उतर गई, सामान गया चला आया, पति के दोस्त ने निभाई दोस्ती और आरपीएफ ने ड्यूटी

On: Friday, October 25, 2024 7:33 PM

देवब्रत मंडल

लोगों के मुंह से सुनने को मिलते आया है कि दोस्त से बढ़कर रिश्तेदार नहीं होते। रिश्तेदार शायद बुरे वक्त में काम नहीं आएं लेकिन दोस्त बुरे वक्त में काम आ ही जाते हैं। इसका एक प्रामाणिक उदाहरण रेल यात्रा के दौरान देखने को मिला। एक तरफ जहां रेलवे सुरक्षा बल ने अपना कर्तव्यपालन करते हुए एक महिला यात्री का ट्रेन में छूट गए सामानों को गया जंक्शन पर सुरक्षित उतार लिया, वहीं दूसरी तरफ महिला यात्री के पति के दोस्त गया ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी से गया आरपीएफ पोस्ट पर आकर छूट गए सामान ले गए।

दरसअल ऐसी घटना 07255 सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस में हुई। गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि इस ट्रेन में सफर कर रही भारती सिंह नामक एक महिला यात्री कोडरमा स्टेशन पर अपनी यात्रा पूरी करते हुए उतर गई लेकिन उनका सामान ट्रेन के कोच में ही छूट गया। इसके बाद भारती सिंह ने रेल मदद पर इसकी सूचना दी। इसके बाद डीडीयू मंडल के सिक्युरिटी कट्रोल से यह सूचना गया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश को मिली। जिन्होंने गया जंक्शन पर जब यह ट्रेन आई तो कोच बी-1 से महिला के छूट गए सामान को बरामद कर यात्री को सूचित किया कि उनका सामान पोस्ट पर सुरक्षित रखा गया है आप इसे ले जा सकते हैं।

इसके बाद इसकी सूचना भारती सिंह के पति शक्ति सिंह को दी गई। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया इसके बाद कमलेश ठाकुर नामक एक उनके करीबी जंक्शन पर आए और उनका सत्यापन कर लेने के बाद उन्हें सामान लौटा दिया गया।

इधर, कमलेश ठाकुर ने पूछे जाने पर बताया कि वे गया ओटीए में पदस्थापित हैं। भारती सिंह के पति शक्ति सिंह गया ओटीए में उनके साथ काम किया करते थे लेकिन वे अभी सिकंदराबाद में ड्यूटी कर रहे हैं। जिन्होंने फोन कर पूरे वाक्या से अवगत कराया। इसके बाद वे दोस्त की पत्नी के छूट गए सामान आरपीएफ पोस्ट पर आकर प्राप्त कर लिया। इसके लिए उन्होंने आरपीएफ और पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश एवं उनकी टीम को साधुवाद दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम |