मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वार्ड पार्षद का आमरण अनशन समाप्त, अधिकारियों ने दिया आश्वासन, क्षतिग्रस्त जलापूर्ति पाइप लाइन को किया जाएगा दुरुस्त

On: Friday, January 16, 2026 4:39 PM

देवब्रत मंडल

गया नगर निगम के वार्ड पार्षद अनुपमा कुमारी ने गया नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद आमरण अनशन समाप्त कर दिया। नगर निगम के सिटी मैनेजर ने वार्ड पार्षद एवं आम लोगों को आश्वासन दिया कि शनिवार से वार्ड नम्बर 04 अंतर्गत जहां-2 जलापूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है, उसकी मरम्मती का काम शनिवार से शुरू करा दिया जाएगा।

वार्ड पार्षद वार्ड नं 04 में क्षतिग्रस्त जलापूर्ति पाइप के जगह जगह पर क्षतिग्रस्त होने के कारण आम जनता को हो रही परेशानी सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गई थीं। शुक्रवार को दोपहर बाद अनशन स्थल पर गया नगर निगम के सिटी मैनेजर मो. नजमुज़ जफर तथा पवित्र कुमार पहुंचे।

इन द्वय पदाधिकारियों ने बताया कि वार्ड पार्षद अनुमपा कुमारी को यह आश्वासन दिया कि उनके क्षेत्र में क्षतिग्रस्त जलापूर्ति पाइप की मरम्मती का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इन द्वय सिटी मैनेजर ने कहा कि इस कार्य के लिए बुडको के सहायक अभियंता नील कुमार को निर्देश दिया गया है जो कल से क्षतिग्रस्त जलापूर्ति पाइप की मरम्मती का कार्य शुरू कर देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षद ने उनकी बात मान लीं। इसके बाद उन्होंने अपना भूख हड़ताल खत्म कर दी हैं।

उन्होंने बताया कि कि जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति पाइप नहीं बिछाए गए हैं, उन मोहल्ले व क्षेत्रों में अगले फेज में यह कार्य भी पूरा करा दिया जाएगा। वहीं वार्ड पार्षद ने बताया कि अधिकारियों द्वारा दिये गए आश्वासन के बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र की जनता को इस बात के लिए आभार व्यक्त किया कि जनहित के मुद्दे में उन्होंने बढ़चढ़ कर साथ दिया है।

दूसरे दिन के भूख हड़ताल में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में वार्ड नंबर एक के पार्षद प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार वर्मा, वार्ड नंबर 20 के पार्षद धर्मेद कुमार, वार्ड 47 के पार्षद प्रतिनिधि विजय कुशवाहा, वार्ड 04 के पूर्व पार्षद बिनोद कुमार मंडल, बासुदेव झा, रतन पासवान, मुन्ना चौधरी, बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के महेश यादव, जेबी नंदा, दिलीप कुमार, संजय केशरी, रिशु कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सह पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार मंडल आदि समेत वार्ड नं 04 की जनता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल थे!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर | शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज | इंसानियत की अनूठी मिसाल: जेल की सलाखों से संत रामपाल जी महाराज ने भेजा संदेश और बन गया ‘समर्थ कबीर के सुदामा का महल’, बेबसी के आंसू अब मुस्कान में बदले | मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल |