मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वोटर अधिकार रैली में आए एक राजद समर्थक की मौत से मचा कोहराम

On: Monday, August 18, 2025 6:19 PM

टिकारी संवाददाता: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान नेता के समर्थन में पहुंचे एक राजद समर्थक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अलीपुर थाना क्षेत्र के अगार ग्राम निवासी 40 वर्षीय शिवनारायण पासवान के रूप में हुई। राजद के संगठन जिला सचिव राम कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पार्टी समर्थकों के साथ शिवनारायण पासवान भी पंचानपुर पहुंचे थे।

यात्रा के दौरान भीड़ में अचानक शिवनारायण पासवान मूर्च्छित होकर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में आसपास रहे लोगो की मदद से अनुमण्डलीय अस्पताल टिकारी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यादव ने बताया कि श्यामनारायण काफी मिलनसार व्यक्तित्व के आदमी थे व निजी स्कूल में बतौर शिक्षक का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे।

अचानक हुई मौत के बाद स्वजनों में मातम पसरा है। आजाद समाज पार्टी सह भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नेता रौशन गहलौत ने महागठबंधन के सभी संभावित उम्मीदवारों से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद पहुंचाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |