मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी प्रीमियर लीग के ट्रॉफी पर विष्णु प्रिया एग्रो फाइटर्स का कब्जा

On: Sunday, January 12, 2025 4:05 PM

टिकारी संवाददाता: राज इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को टिकारी प्रीमियर लीग का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में विष्णु प्रिया एग्रो फाइटर्स ने मिश्रा होण्डा को आठ विकेटों से हरा दिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए विष्णु प्रिया के खिलाड़ी शिबू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिश्रा होण्डा की टीम निर्धारित दस ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 104 रन बना सकी। अनिकेत ने 31 और आलोक ने 26 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए विष्णु प्रिया की टीम शिबू 44, नीतीश शर्मा 26 और सचिन सिंह 26 रनों की मदद से नौवें ओवर में दो विकेट खोकर 108 रना बना लिये। विजेता टीम विष्णु प्रिया को मुख्य अतिथि मगध इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सुधीर कुमार ने ट्राॅफी प्रदान किया।

मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार विष्णु प्रिया के नीरज को, बेस्ट बैटर का पुरस्कार आलोक कुशवाहा को, बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार संजीवनी पैंथर्स के सोनू को और बेस्ट क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार मिश्रा होण्डा के मनीष सिंह को दिया गया। पुरस्कार वितरण पार्षद प्रतिनिधि सुभय सिंह, पत्रकार धमेंद्र कुमार मिश्रा, आयोजक दीपक कुमार, रविशंकर जैकी, चंद्रभूषण और चंदन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि सुधीर कुमार ने दिनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल लोगों को जाेड़ता है। टीपीएल के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि टिकारी के कई को उचित मंच मिला। कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया है। विष्णु प्रिया टीम के मालिक चंदन सिंह ने टीम के कप्तान नीतीश समेत सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |