मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

विद्युत चोरी के आरोप में दो उपभोक्ताओं पर 75 हजार का जुर्माना

On: Tuesday, August 19, 2025 1:51 AM

टिकारी संवाददाता: विद्युत विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी कर दो उपभोक्ताओं को विद्युत ऊर्जा की चोरी करते पकड़ा है। उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए 75 हजार 224 रुपये का राजस्व क्षति का आकलन किया है। जेईई हिमांशु कुमार ने बताया कि सोमवार को अंदर किला मुहल्ले में सियाराम पासवान के घर व बहेलिया बिगहा मुहल्ले में संतोष साव के घर पर छापेमारी की गई।

छापेमारी में दोनो उपभोक्ता मुख्य वायर से बाईपास कर विद्युत ऊर्जा की चोरी करते पकड़ा गया। सियामराम पासवान पर 46 हजार 577 रुपया व संतोष साव पर 28 हजार 647 रुपया की राजस्व क्षति का आरोप लगाया। जेईई श्री कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा निशुल्क 125 यूनिट बिजली दी जा रही है इसके बावजूद भी लोगो द्वारा ऊर्जा चोरी की जा रही है जो उचित नही है। विभाग द्वारा विद्युत ऊर्जा चोरों के विरुद्ध कार्रवाई और तेज की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |