मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मोहनपुर थाने के एसआई मुकेश सिंह का दुकानदार के साथ गाली-गलौज वाला वीडियो वायरल|देखें वीडियो

On: Tuesday, December 31, 2024 5:33 PM

गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोहनपुर थाने के एसआई मुकेश सिंह एक दुकानदार के साथ बदसलूकी करते और गालियां देते नजर आ रहे हैं। पीड़ित दुकानदार का नाम दिलीप कुमार बताया जा रहा है, जो डंगरा बाजार में मिठाई की दुकान चलाते हैं।

क्या है मामला?

विज्ञापन

पीड़ित दिलीप कुमार ने बताया कि रोज की तरह वे अपनी दुकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक परिचित ग्राहक का फोन आया, जिसने सूचना दी कि लखैपुर बाजार में एक चार पहिया वाहन तेज गति से चलते हुए धक्का मारकर भाग रहा है। यह सुनकर दिलीप दुकान से बाहर निकले और देखा कि तेज गति से आ रही एक गाड़ी बाजार की ओर बढ़ रही है। बाजार में भारी भीड़ होने के कारण किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका थी, इसलिए दिलीप और कुछ स्थानीय लोगों ने किसी तरह उस गाड़ी को रोका।

इस दौरान कुछ बाइक सवार लोग भी वहां पहुंचे, जो संभवतः गाड़ी का पीछा कर रहे थे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच के बाद पता चला कि गाड़ी चालक का ससुराल पास के ही गांव में है। हंगामे के बाद पुलिस ने मामला शांत कर दिया और गाड़ी को वहां से जाने दिया।

दुकान पर पहुंचकर की गाली-गलौज

वायरल वीडियो

घटना के करीब आधे घंटे बाद, एसआई मुकेश सिंह दिलीप कुमार की दुकान पर पहुंचे और गाड़ी रोकने को लेकर दुकानदार और फोन पर सूचना देने वाले शख्स को गालियां देने लगे। साथ ही, उन्होंने दिलीप पर कई झूठे आरोप भी लगाए। यह पूरी घटना दुकान पर मौजूद एक ग्राहक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसआई मुकेश सिंह की हरकतों की जमकर आलोचना हो रही है। हालांकि मगध लाइव इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पीड़ित की मांग

पीड़ित दिलीप कुमार ने बताया कि वह इस घटना से बेहद आहत हैं और पुलिसकर्मी की इस हरकत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैंने अपनी ओर से सिर्फ एक दुर्घटना को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बदले में पुलिस की गाली-गलौज और अपमान सहना पड़ा।”

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक पुलिसकर्मी का इस तरह का आचरण न सिर्फ कानून के दायरे से बाहर है, बल्कि वर्दी की गरिमा पर भी सवाल उठाता है। इस बारे में जब मोहनपुर थाना अध्यक्ष से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है और मैं फिलहाल थाने से बाहर हूं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Magadh Live लगातार इस खबर पर नजर बनाए हुए है। मामले से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |