मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक समेत 18 बोतल अंग्रेजी शराब की जब्त

On: Sunday, February 16, 2025 2:30 PM

अतरी थाना क्षेत्र के मौलानगर चौराहा के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब तस्करी करते दो युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर 18 बोतल अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे थे। पुलिस ने बाइक समेत शराब जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया।

थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को पुलिस की टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी, तभी एक संदिग्ध बाइक को रोका गया। तलाशी लेने पर 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवकों की पहचान दीपक कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई, जो टेउसा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जा रहा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |