मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर करीमगंज और कटारी का रहनेवाला दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल व ब्लेड बरामद

On: Tuesday, January 7, 2025 4:17 PM

देवब्रत मंडल

गया जंक्शन पर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी के मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद किया गया है। दोनों गया शहर का ही रहने वाला है जो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जेब काटने में माहिर है। यात्रियों के सामान को भी गायब करने में महारथ हासिल कर लिया है।
आरपीएफ के इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के हवाले से बताया गया है मंगलवार को स्टेशन प्लेटफार्म पर अपराधी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में पिलग्रिम प्लेटफार्म पर दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर तेजी से भागने लगा। दोनों व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मोहम्मद कलीम उम्र 30 वर्ष पिता स्वर्गीय बाली मोहम्मद पता फैज कॉलोनी कटारी थाना चंदौती जिला गया तथा मोहम्मद रिजवान उम्र 32 वर्ष पिता मोहम्मद शहाबुद्दीन पता पुरानी करीमगंज थाना सिविल लाइन जिला गया बताया। दोनों की तलाशी ली गई तो दो मोबाइल फोन एवं दो ब्लेड का टुकड़ा प्राप्त हुआ। जिसके बारे में दोनों ने बताया कि यात्री का मोबाइल चोरी किया हूं और चोरी करने के उद्देश्य से स्टेशन पर घूम रहा था। जीआरपी थाना में धारा 313, 317 (5) भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया। उन्होंने बताया बरामद मोबाइल की कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के जिलाधिकारी ने 10 दृष्टिबाधितों को सौंपी विशेष स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री संबल योजना से दिव्यांग हो रहे सशक्त | बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा |