मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रमुख उन्नयनकर्ता आचार्य किशोर कुणाल को श्रद्धांजलि

On: Monday, December 30, 2024 3:30 PM

टिकारी संवाददाता: पूर्व आईपीएस व महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर लोगो ने श्रद्धांजलि दी। डाकबंगला परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगो ने दो मिनट का मौन रख दिवगंत आत्मा की शांति की कामना की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए लोहिया फाउंडेशन के प्रो मुंद्रिका नायक ने कहा कि आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रमुख उन्नयन कर्ता का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके ही संगत पंगत से दलितों को अगली पंक्ति में स्थान मिला। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी शोक संवेदना प्रकट करते हुए समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि सभा में वाल्मीकि प्रसाद, डॉ शत्रुघ्न दांगी, कवींद्र सिंह, विजय कुमार, रामलखन भगत, नाथुन पासवान, जगरूप यादव सहित कई लोग शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम |