मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

त्याग और तपस्या के प्रतिमूर्ति बाबा राम अकबाल दास के मरणोपरांत महाभण्डारा में जुटेंगे हजारों लोग

On: Wednesday, January 29, 2025 3:26 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतर्गत अलालपुर स्थित देहवार स्थान के महंथ 90 वर्षीय बाबा राम अकबाल दास के निधन के बाद गुरुवार को महाभण्डारा का आयोजन किया गया है। देहवार स्थान परिसर में आयोजित महाभण्डारा में 10-12 हजार श्रद्धालुओं के खाने की व्यवस्था की गई है। इस हेतु गांव गांव में सामुहिक निमंत्रण दिया गया है। आयोजन समिति के सदस्य नागेंद्र सिंह, निरंजन सिंह आदि स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बाबा राम अकबाल दास के जंहा जंहा अनुयायी हैं और जिन गांवों में उन्होंने मंदिर का निर्माण और यज्ञ करा चुके हैं उन सभी गांवों के अलावे प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में महाभण्डारा में शामिल होने का सामूहिक आमंत्रण दिया गया है। 

मालूम हो कि महंथ राम अकबाल दास अलालपुर में सबसे पहले शंकर, हनुमान, मसान, सूर्य मंदिर आदि का निर्माण कर बियावान स्थल को धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित कर श्रद्धालुओं के वे आस्था और भक्ति का केंद्र बना दिए। 90 वर्षीय बाबा लगभग 40 वर्षों से अन्न त्याग कर दूध, जल एवं आलू का सेवन कर रहे थे। लगभग 35 वर्ष पहले बाबा के द्वारा जमीन में समाधि लेकर चर्चा में आये थे। इन्होंने अलालपुर के अलावे बेदौली, सोवाल, कल्याणपुर, बेलदार बिगहा, जमनगंज आदि कई गांवों मे मंदिर का निर्माण कराकर एक कीर्तिमान स्थापित की थी। त्याग के मूर्ति बाबा राम अकबाल दास के द्वारा इसके अलावे अनगिनत सराहनीय कार्य करा चुके है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ | दशहरा एवं नवरात्र को लेकर अलर्ट मोड में रेलवे, गया स्टेशन से फल्गु नदी तक RPF का सघन फ्लैग मार्च | गया के फतेहपुर में खुलेगी विशाल प्राइवेट ITI बोधगया की नई शाखा, फरवरी में होगा भव्य उद्घाटन; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का अवसर | चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री |