मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

संवेदक और नगर निगम के बीच झूल रही योजना, अब पार्षद करेंगी आमरण अनशन

On: Thursday, February 29, 2024 1:14 PM

देवब्रत मंडल

वार्ड नं 04 में घरों से निकल रहा गंदा पानी

जनता जब जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए अपना वोट करती है तो यह उम्मीद लगाकर कि उनकी समस्याओं का निदान करा दिया जाएगा। निर्वाचित जनप्रतिनिधि इसके लिए संबंधित सदन में समस्याओं को पटल पर रखते हैं। सदन में विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा होती है और पारित हो जाने के बाद उसे क्रियान्वयन के लिए आदेश जारी किया जाता है। इसके बाद विभागीय या खुली निविदा के माध्यम से योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता की समस्याओं का निराकरण करा दिया जाता है। इसके बाद नेता जनता का विश्वास हासिल करते हैं। लेकिन, गया नगर निगम में ये ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। गया नगर निगम के वार्ड नं 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी की माने तो इनके निर्वाचन क्षेत्र में ऐसा कुछ नहीं होता है। पार्षद अनुपमा कुमारी ने गुरुवार को महापौर और नगर आयुक्त को संबोधित एक ज्ञापन में कहा है कि उनके क्षेत्र में नाला निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संवेदक को कार्य करने के लिए कार्यालय से एक पत्र लिखकर एकरारनामा की प्रक्रिया को पूरी करने को कहा गया है। वार्ड पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड में बड़े नाले का निर्माण कार्य अबतक प्रारम्भ नहीं हो सका है। इसको लेकर न तो संबंधित अधिकारी और न ही संवेदक द्वारा रुचि ली जा रही है। जिसके कारण योजना फ़ाइल में ही सिमटी पड़ी है और इधर जनता उनसे तरह-2 के सवाल खड़े कर रही है।

विभागीय आदेश

पार्षद ने मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है और कहा है कि यदि योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतार कर पूर्ण नहीं किया जाता है तो वे निगम प्रशासन के समक्ष आमरण अनशन करूंगी। उन्होंने कहा कि नाला का निर्माण नहीं होने से क्षेत्र की जनता को बरसात के दिनों में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं कई एकड़ भूमि जलजमाव के कारण बेकार पड़ी रहती है, जिससे किसानों को लाखों का नुकसान हो रहा है।

जलजमाव के कारण बेकार पड़ी भूमि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |