मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी के पूरा थाना को मिला नया मॉडल भवन: सिटी एसपी ने किया उद्घाटन

On: Monday, February 10, 2025 3:03 PM

टिकारी संवाददाता: प्रखण्ड के पुरा में नवनिर्मित माडल थाना भवन का सोमवार को समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल, एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल, सीआई अर्जुन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर भवन का उद्घाटन किया। इससे पूर्व वहीं थाना भवन में वैदिक मंत्रोचारण के बीच एएसआई धर्मेंद्र कुमार द्वारा पूजा अर्चना किया गया। पुरा थाना पहुंचे सिटी एसपी कौशल का एसएचओ रंजन कुमार, पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार, पूर्व जिला पार्षद पिंकराज चक्रवर्ती आदि ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

उद्घाटन के बाद कौशल ने अधिकारियों के साथ थाना भवन व परिसर का जायजा लिया गया। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड के जेई ने अधिकारियों को भवन निर्माण और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। जानकारी के लिए बता दें कि ओपी से थाना के रूप में उत्क्रमित पुरा थाना का माडल भवन बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा लगभग 5.5 करोड़ की लागत से निर्माण किया गया है। उद्घाटन के मौके पर मुसी पंचायत मुखिया जितेंद्र कुमार, रंजन कुमार, मंचल कुमार, प्रवीण कुमार सहित कई जन प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव |