मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

Gaya news

IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा

—
October 13, 2026

आईआईएम बोधगया ने अपनी शैक्षिक पहल ‘स्पर्श 2.0’ का विस्तार गया जिले के 10 ग्रामीण स्कूलों तक किया है। इस कार्यक्रम से 568 बच्चों को बुनियादी शिक्षा, गणित, व्यक्तित्व विकास और नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी।

गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज

—
October 10, 2026

पितृपक्ष के अंतिम दिन गयाजी के फल्गु तट पर पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने विधि-विधान से पितरों का जल तर्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 51 ब्राह्मणों को भोज कराकर सनातन परंपरा का निर्वहन किया और पूर्वजों की शांति की प्रार्थना की।

गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’

—
October 8, 2026

मोक्ष नगरी गया के फल्गु तट (देवघाट) पर तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर 'पितृ दीपावली' मनाई। 15 दिनों के पिंडदान के बाद दीपदान कर श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के मोक्ष मार्ग को रोशन किया।

SIR के विरोध में कोंच में राजद का प्रदर्शन, PM मोदी-गृह मंत्री शाह और CEC का पुतला फूंका; मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग

—
October 7, 2026

गया के कोंच में SIR के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर मतदाता अधिकारों और पारदर्शी चुनाव की मांग उठाई।

बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एमपी के उप लोकायुक्त, सपरिवार किया जलाभिषेक

—
October 6, 2026

मध्य प्रदेश के उप लोकायुक्त नरेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को सपरिवार बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर में मत्था टेका। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया और मंदिर का प्राचीन ऐतिहासिक महत्व जाना।

आईआईएम बोधगया में AI प्रशिक्षण का बड़ा कदम, Tiger Analytics के साथ हुआ MoU; 100 विद्यार्थियों और 20 संकाय सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण

—
October 6, 2026

आईआईएम बोध गया में Tiger Analytics के सहयोग से तीन दिवसीय AI प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान और कंपनी के बीच MoU पर हस्ताक्षर हुए, जबकि करीब 100 विद्यार्थियों और 20 संकाय सदस्यों ने प्रशिक्षण लिया।

चावल की बोरियों में छिपा था ‘मयखाना’, गया पुलिस ने पकड़ा शराब लदा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

—
October 6, 2026

गया के बहेरा थाना क्षेत्र स्थित धीरजापुल जांच चौकी पर पुलिस ने चावल की बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई में एक डीसीएम ट्रक को जब्त कर जहानाबाद के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

छुट्टी लेकर घर लौट रहे ASI की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक महीने पहले हुआ था प्रमोशन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

—
October 6, 2026

दो दिनों की छुट्टी लेकर लौट रहे एएसआई सुनील चौधरी की बेलागंज हादसे में मौत के बाद अतरी के डिहुरी गांव में कोहराम मच गया है। एक माह पहले ही उनका प्रमोशन हुआ था। चार साल पहले बड़े भाई की हत्या के बाद वे 10 लोगों के परिवार का इकलौता सहारा थे।

गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत

—
October 6, 2026

गया-पटना एनएच 22 पर खनेटा गांव के समीप सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में डायल 112 में तैनात ASI सुनील चौधरी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद पुलिस महकमे और परिजनों में शोक का माहौल है।

पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट

—
October 2, 2026

पितृपक्ष मेले के दौरान गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ऑफ गया की अध्यक्ष आभा सिंह के नेतृत्व में सेवा अभियान चलाया गया। क्लब की सदस्यों ने पिंडदानियों के बीच फल, छाछ, लस्सी, पेड़ा और तौलिया से भरे विशेष थैलों का वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की।

📰 Latest:
उड़ीसा में हत्या का प्रयास कर दिल्ली भाग रहे 5 शातिर अपराधी गया जंक्शन से गिरफ्तार, आरपीएफ और जीआरपी का बड़ा एक्शन | सतर्कता जागरूकता सप्ताह: डीडीयू मंडल में निकाली गई रैली, यात्रियों से कहा- अवैध वसूली का करें विरोध | क्या आपको भी आते हैं क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने वाले कॉल? सावधान! गया में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर साइबर गिरोह, खुलासों से उड़ जाएंगे होश | गया के बेलागंज में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया | बेलागंज में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, 100 मीटर लंबे निशान के साथ निकली भव्य शोभायात्रा; भजन संध्या में देशभर के कलाकार जमाएंगे रंग | गया में बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग निकला सरगना; तीन गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद | बेलागंज में खेत देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया | ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: प्राणपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 24 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल | बाराचट्टी की 13 पंचायतों में 299 सोलर लाइटें खराब, भलुआ में आधी बंद; RTI से खुली व्यवस्था की पोल | गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, RPF की पूछताछ में सामने आया मामला |