मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ग्रामीण चिकित्सक के इलाज के बाद प्रधानाध्यापक की संदिग्ध मौत, शिक्षकों में शोक

On: Wednesday, February 12, 2025 4:39 PM
मगध मेडिकल में पोस्टमार्टम के दौरान शिक्षक के परिजन

बेलागंज: बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय चिरमिचि बिगहा के प्रधानाध्यापक लालदेव प्रसाद की बुधवार दोपहर अचानक मौत हो गई। उनकी मृत्यु से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, लालदेव प्रसाद के मुंह में छाले हो गए थे, जिसके इलाज के लिए उन्होंने एक स्थानीय चिकित्सक से परामर्श लिया। बुधवार सुबह चिकित्सक ने उन्हें इंजेक्शन दिया, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वे अचेत हो गए।

परिजन तत्काल उन्हें लेकर सीएचसी बेलागंज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए गया रेफर कर दिया। हालांकि, गया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मेन थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अब तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

इस दुखद घटना से प्राथमिक शिक्षक संघ समेत जिले के शिक्षकों में शोक व्याप्त है। संघ के जिलाध्यक्ष शत्रुघन प्रसाद ने दिवंगत शिक्षक के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इसे शिक्षा जगत के लिए अपूরণीय क्षति बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |