मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

75 प्रतिशत उपस्थिति नही होने पर छात्र परीक्षा फार्म भरने से होंगे वंचित

On: Saturday, April 19, 2025 4:11 PM

टिकारी संवाददाता: एस एन सिन्हा कालेज टिकारी के छात्र-छात्राओं को अब वर्ग में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य सुनिश्चित करना होगा। उक्त बाबत प्रभारी प्राचार्य डा. उदय पासवान द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है। जिसमे बीए एवं बीएससी सत्र 2024-28 के द्वितीय सेमेस्टर एवं सत्र 2022-25 के पार्ट थ्री में नामांकित छात्र-छात्राओं के साथ माता-पिता से अपील की गयी है। नोटिस में कहा गया है कि उक्त सत्र के कक्षा का वर्ग संचालन किया जा रहा है। किन्तु कुछ छात्र-छात्रा वर्ग कक्ष में शामिल नही हो रहे हैं। परीक्षा फार्म भरने के लिए 75प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। प्रभारी प्राचार्य डा. पासवान ने बताया कि सूचना के बाबजूद वर्ग से अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत की अनुमति नहीं दी जाएगी और इसके जिम्मेवार स्वयं छात्र-छात्रा के साथ उनके माता-पिता और अभिभावक होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के जिलाधिकारी ने 10 दृष्टिबाधितों को सौंपी विशेष स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री संबल योजना से दिव्यांग हो रहे सशक्त | बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा |