मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अनुग्रह नारायण रोड जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए खुले स्टॉल

On: Sunday, February 11, 2024 12:08 PM

देवब्रत मंडल


पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के प्रमुख स्टेशनों में से एक अनुग्रह नारायण रोड जंक्शन(औरंगाबाद) पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को दो स्टॉल का शुभारंभ किया गया। ए.एन.रोड जंक्शन को लोग पॉवरगंज के नाम से भी जानते हैं के प्लेटफॉर्म नंबर 1/2 तथा 3/4 पर स्टॉल का शुभारंभ स्टेशन प्रबंधक अरविंद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इन स्टॉल के खुल जाने से यात्रियों को खानपान की सामग्रियों के लिए प्लेटफॉर्म के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं उचित मूल्य पर सामग्री मिलेगी। मेसर्स अरविंद फ़ूड सर्विस द्वारा संचालित इस स्टॉल के संचालक संजीत कुमार सिन्हा एवं चंदन कुमार ने बताया कि रेल नियमों का अनुपालन करते हुए यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर शेखर सिंह, राजेश कुमार, विनीत कुमार एवं नवेंदु के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: घने कोहरे के कारण दो ट्रकों में सीधी भिड़ंत, चालक गंभीर | बेलागंज NH सड़क पर बिखरा बालू दे रहा बड़े हादसे को न्योता, पुलिस और NHAI की चुप्पी से जनता में आक्रोश | गया की इस महिला मुखिया ने किया बड़ा काम, स्मार्ट मीटर लगाकर दिया बड़ा संदेश | भीषण ठंड में सहारा बना ‘कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच’, गया में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित | सरकारी जमीन पर अवैध जमाबंदी का खेल: गया जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने गुरुआ CO पर लगाया ₹5000 का जुर्माना | ब्रेकिंग न्यूज: गया सिविल कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, प्रशासन ने कराया तत्काल खाली | “भगत सिंह को फांसी नहीं लिखी, अपना इस्तीफा लिख दिया!” – वो मुस्लिम जज जिसने ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी | शेरघाटी दोहरा हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध बना हत्या की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार | PM किसान योजना से जुड़ी अहम खबर: गया में किसान रजिस्ट्रेशन अभियान तेज, 311 कैम्पों के जरिए हो रहा पंजीकरण | RailOne ऐप यूज़ करने वालों के लिए खुशखबरी, अनारक्षित टिकट पर मिलेगा 3% डिस्काउंट |