मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शेरघाटी दोहरा हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध बना हत्या की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार

On: Wednesday, January 7, 2026 2:50 PM

गया। शेरघाटी थाना क्षेत्र के चांपी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का गया पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 26 दिसंबर 2025 को शेरघाटी थाना को सूचना मिली थी कि ग्राम चांपी में खलिहान में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-01 एवं थानाध्यक्ष शेरघाटी मौके पर पहुंचे, घटनास्थल को सुरक्षित किया गया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच, गया भेजा गया।

मामले में शेरघाटी थाना कांड संख्या 523/25 (दिनांक 26.12.2025) दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर एसडीपीओ शेरघाटी-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें थाना पुलिस और तकनीकी सेल को शामिल किया गया।

पुलिस जांच के दौरान आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मनोज मांझी (पिता कैलाश मांझी, निवासी चांपी) और रघुनी मांझी (पिता धनु मांझी, निवासी महुआडीह) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त रघुनी मांझी ने बताया कि मृतक प्रदीप यादव का मनोज मांझी की पत्नी से अवैध संबंध था, जिस कारण मनोज मांझी के पारिवारिक जीवन में लगातार विवाद होता रहता था। इसी आक्रोश में हत्या की योजना बनाई गई।

पुलिस के अनुसार, योजना के तहत खलिहान में सो रहे प्रदीप यादव की धारदार हथियार से हत्या की गई। घटना के समय मृतक की पत्नी द्वारा अभियुक्तों की पहचान कर लिए जाने के बाद, पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसकी भी हत्या कर दी गई।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने मनोज मांझी के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू, घटना के दिन पहनी गई खून लगी टी-शर्ट और एक मोबाइल फोन, जबकि रघुनी मांझी के पास से एक टांगी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |