मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जीआरपी के सिपाहियों ने लूट लिया एक किलो सोना, एसएसपी ने कहा-मामले में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित

On: Monday, December 29, 2025 5:02 PM

रिपोर्ट: देवब्रत मंडल

22307 हावड़ा-बीकानेर जोधपुर एक्सप्रेस में राजकीय रेल पुलिस के जवानों ने सोना लेकर सफर कर रहे एक यात्री से एक किलोग्राम सोना लूट लिया था और इस बात की जानकारी गया रेल थाना प्रभारी को नहीं मिली। जब इसकी शिकायत वरिष्ठ रेल पुलिस पदाधिकारी तक पहुंची तो पटना रेल के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. इनामुल हक़ के निर्देश पर गया रेल थाना में मामला दर्ज किया गया। इसी मामले की जांच करने सोमवार को रेल एसएसपी श्री हक़ गया रेल थाना पहुंचे थे। जिन्होंने magadhlive को बताया कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आइये जानते हैं घटना कब और कैसे हुई

पिछले महीने 20 नवंबर को 22307 अप हावड़ा-बीकानेर जोधपुर एक्सप्रेस से एक व्यक्ति एक किलोग्राम सोने का बिसकिट्स लेकर चला। इस व्यक्ति को सोना जयपुर लेकर जाना था लेकिन कोडरमा-गया स्टेशन के बीच जीआरपी के सिपाहियों ने यह सोना छीन लिया।

गया जंक्शन के पांच किमी पहले हुई थी घटना

गया जंक्शन से पहले(करीब पांच किमी पहले) ट्रेन जब पहुंची तो इस घटना को अंजाम दिया गया था। जब ट्रेन गया पहुंची तो सिपाहियों ने कुछ किसी को नहीं कहने की बात कहकर सोना के कूरियर को गया से हावड़ा का टिकट कटाकर वापस लौट जाने के लिए कह दिया। कूरियर के मालिक को मनोज सोनी को जब यह बात पता चला तो उन्होंने अपने कुरियर धनञ्जय शास्वत पर ही संदेह व्यक्त करते हुए इसके खिलाफ मालिपंचघोरा थाना में लिखित शिकायत की।

खगड़िया के सांसद के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ दर्ज

वहीं मनोज सोनी ने इस बात की शिकायत पटना रेल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की। वहीं खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा को भी इस घटना की जानकारी दी। सांसद के माध्यम से भी इस बात की शिकायत करवाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों इस मामले में हस्तक्षेप कर जांच की बात कही।

रेल एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ एफआईआर

रेल एसएसपी पटना डॉ इनामुल हक़ ने गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए मामले की जांच कर इस मामले कांड दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद रेल थानाध्यक्ष श्री सिंह ने इस संबंध में कांड संख्या 334/25 बीएनएस की धारा 309(4) के तहत 29.11.2025 को दर्ज किया। दर्ज मुकदमे में थानाध्यक्ष श्री सिंह ने चार अज्ञात राजकीय रेल पुलिस के अलावा सोना लेकर चल रहे धनञ्जय शाश्वत को भी आरोपित किया है।

ट्रेन रोककर मारपीट करने व सोना छीन लेने का आरोप

दर्ज एफआईआर में जिक्र किया गया है कोडरमा-गया जंक्शन के बीच बीच रास्ते में राजकीय रेल पुलिस ने ट्रेन रोक कर धनञ्जय शाश्वत के साथ मारपीट की और एक किलोग्राम सोने के बिस्किट्स छीन लिया गया है। जिसे थानाध्यक्ष ने एक संघेय अपराध माना है। सभी सिपाही गया रेल थाना में पदस्थापित हैं।

किसी भी समय आरोपित सिपाहियों की हो सकती है गिरफ्तारी

सोमवार को इस मामले की जांच करने पहुंचे रेल एसएसपी के साथ पटना रेल पुलिस मुख्यालय के उपाधीक्षक भी थे। वहीं गया रेल पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार सिंह तथा रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह भी जांच के दौरान मौजूद थे। विश्वसनीय स्रोत से पता चला है कि आरोपित सिपाहियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश एसएसपी श्री हक़ ने दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया का भ्रष्ट थानेदार सस्पेंड: 4.5 लाख लेकर छोड़े थे 9 ओवरलोड ट्रक, आधी रात के ‘काले खेल’ का ऑडियो वायरल | बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एमपी के उप लोकायुक्त, सपरिवार किया जलाभिषेक | आईआईएम बोधगया में AI प्रशिक्षण का बड़ा कदम, Tiger Analytics के साथ हुआ MoU; 100 विद्यार्थियों और 20 संकाय सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण | नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, SC/ST एक्ट में भी कार्रवाई; न्यायिक हिरासत में भेजा | चावल की बोरियों में छिपा था ‘मयखाना’, गया पुलिस ने पकड़ा शराब लदा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार | छुट्टी लेकर घर लौट रहे ASI की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक महीने पहले हुआ था प्रमोशन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, पड़ोसियों को हथियार का भय दिखाने का आरोप | गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ |