मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया की इस महिला मुखिया ने किया बड़ा काम, स्मार्ट मीटर लगाकर दिया बड़ा संदेश

On: Thursday, January 8, 2026 3:52 PM

गयाजी: बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम तेजी से जारी है. गया जिले में भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जा रहा है. गया जिले के बेलागंज प्रखंड के लोदीपुर पंचायत की मुखिया रेणु देवी ने आगे बढ़कर अपने निजी आवास पर मीटर इनस्टॉल करवाया है.

मुखिया रेणु देवी ने बताया की मेरे घर पर स्मार्ट मीटर लगाने से पहले उन्हें इसके कार्यप्रणाली और इसके फायदे के बारे में बिजली विभाग द्वारा जानकारी दी गई. इस नई तकनीक के बारे में जागरूक करने से समझ में आया कि स्मार्ट मीटर सही से काम करता है.

रेणु देवी ने आगे बताया की सबसे अच्छी बात स्मार्ट मीटर में ये है की स्मार्ट मीटर से बिजली की खपत पर नज़र रखने में आसानी होती है, बिलिंग पारदर्शी होती है और 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट और बैलेंस पर ब्याज जैसे फायदे भी मिलते हैं.

उन्होंने बताया कि आज मैंने स्मार्ट मीटर लगाया है। आगे अपने पंचायत के वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों को जागरूक करुँगी. इसके लिए एक ग्राम सभा करके लोगों को जागरूक भी करुँगी.

आपको बता दें पूरे देश में बिहार पहला ऐसा राज्य है, जहां बिजली उपभोक्ताओं ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को आगे बढ़कर अपनाया है. यही वजह है कि बिहार में 75 लाख से ज्यादा स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। राज्य सरकार की तरफ से सभी बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट बिजली बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है, जिनमें स्मार्ट मीटर उपभोक्ता भी शामिल हैं. सबसे खास बात यह है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता यदि महीने में 125 यूनिट से ज्यादा खपत कर लेते हैं, तो उन्हें सामान्य मीटर वाले उपभोक्ता की तुलना में 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलती है. साथ ही हर रिजार्ज पर 3 प्रतिशत की छूट और 3 महीने से ज्यादा समय तक 2 हजार रुपये से अधिक बैलेंस रखने पर बैंकों से ज्यादा ब्याज भी मिलता है। इसके अलावा बैलेंस कम होने पर अलर्ट मैसेज भी उपभोक्ताओं को भेजा जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत | पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन | बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके | 40 घंटे से ज्यादा चलने वाली ट्रेनों में सफाई पर रेलवे सख्त, हर 2 घंटे में उठेगा कचरा; यात्रियों की शिकायतों पर भी होगी नजर | बोधगया में INDIA गठबंधन का आक्रोश मार्च, कुमार सर्वजीत ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल; PM मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके | SIR के विरोध में कोंच में राजद का प्रदर्शन, PM मोदी-गृह मंत्री शाह और CEC का पुतला फूंका; मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग |