मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ओपी से थाना बने गहलौर थाना का एसएसपी ने किया उद्घाटन, नक्सली गतिविधियों पर अधिक नियंत्रण का दावा

On: Wednesday, February 28, 2024 4:25 PM

गया: गया जिले के नीमचक बथानी अनुमंडल में सुचारू रूप से कार्यरत गेहलौर ओपी को थाना बनाने के बाद, शुक्रवार को एसएसपी आशीष भारती ने इसका उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य नक्सली गतिविधियों पर अधिक नियंत्रण, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संधारण, अवैध उत्खनन / परिवहन एवं पुर्ण शराब बंदी को सख्ती से लागू करने है।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गेहलौर थाना का क्षेत्रफल 14 कि०मी० है, जिसमें गेहलौर पंचायत के सभी गाँव तथा धुसरी गाँव शामिल हैं। इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का असर देखा जाता है, जिससे लोगों को आतंक और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, अवैध उत्खनन / परिवहन एवं पुर्ण शराब बंदी का पालन नहीं किया जाता है, जिससे राज्य को आर्थिक हानि होती है।

एसएसपी ने कहा कि गेहलौर थाना बनने से इस क्षेत्र में पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी, जिससे अपराध नियंत्रण में सुधार, विधि-व्यवस्था में स्थिरता और जन सुविधा में वृद्धि होगी। वह कहा कि गेहलौर थाने में थानाध्यक्ष के अलावा प्रयाप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी/कर्मी पदस्थापित किए गए हैं।

उद्घाटन के अवसर पर, एसएसपी ने गेहलौर के लोगों से अपील की कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें, और किसी भी अपराध या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखती है, और उनकी शिकायतों को तत्काल निपटारा करेगी।

गेहलौर के लोगों ने एसएसपी का अभिनंदन किया, और उन्होंने कहा कि थाना बनने से उन्हें बहुत राहत मिली है। वे कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगो को अतरी थाना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और उनकी समस्याओं का समाधान जल्दी होगा।

गेहलौर थाना का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण कदम है, जो गया जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। इससे उम्मीद है कि इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अधिक नियंत्रण, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संधारण, अवैध उत्खनन / परिवहन एवं पुर्ण शराब बंदी को सख्ती से लागू किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत |