मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी के 12 पंचायतों में 14 स्थानों पर बनेगा खेल मैदान

On: Thursday, December 19, 2024 3:39 PM

मनरेगा योजना के तहत होगा कार्य

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखण्ड क्षेत्र के बारह ग्राम पंचायत में कुल चौदह जगहों पर खेल मैदान निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के तहत निर्माण कार्य किया जाना है। खेल मैदान में रनिंग ट्रैक, बास्केट बॉल, बैडमिंटन व वॉलीबॉल के कोर्ट का भी निर्माण कराया जाएगा। एक खेल मैदान पर औसतन दस लाख का खर्च किया जाना है। मनरेगा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रखण्ड के चैता ग्राम पंचायत के उर विशुनपुर व सलेमपुर ग्राम में, दिघौरा ग्राम पंचायत के बेलमा ग्राम में, रूपसपुर ग्राम पंचायत के रूपसपुर ग्राम में, डीहुरा ग्राम पंचायत के डिहुरा ग्राम स्थित गोवर्धन स्थान व अख्तियारपुर ग्राम में, मुसी ग्राम पंचायत के गुलरियाचक ग्राम में, नेपा ग्राम पंचायत के सहबाजपुर ग्राम में, शिवनगर ग्राम पंचायत के चैनपुरा ग्राम में, पुरा ग्राम पंचायत के अर्क ढिबरिया ग्राम में, मखदुमपुर ग्राम पंचायत स्थित सर्वोदय उच्च विद्यालय के समीप, खनेटु ग्राम पंचायत के बाला बिगहा ग्राम में, जलालपुर पंचायत स्थित लोहिया मैदान में व संडा स्थित बदमा ग्राम में खेल मैदान बनाया जाना है। वहीं दूसरी ओर आमाकुआं ग्राम पंचायत के बाजितपुर ग्राम में होने वाली शिलान्यास कार्यक्रम को ग्रामीणों के विरोध के कारण स्थगित कर दिया गया।

ऑनलाइन माध्यम से हुआ समेकित शिलान्यास

पंचायत के मुखिया पुष्पेंद्र ठाकुउर्फ रिंकू ने बताया कि पूर्व में भी बिहार सरकार की भूमि का नापी कराकर ही खेल मैदान निर्माण करने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बावजूद कुछ ग्रामीणों द्वारा पहले चहारदीवारी का निर्माण करने व इसके बाद ही खेल मैदान का निर्माण करने की बात कही गई व शिलान्यास को रोक दिया गया। श्री ठाकुर ने मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देने की बात कही व शीघ्र शिलान्यास समपन्न कराने की मांग की।

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Leave a Comment

    📰 Latest:
    शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |