मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में चलती बस से अचानक निकलने लगी धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी

On: Saturday, January 11, 2025 3:34 PM

टिकारी (संवाददाता): टिकारी शहर के देवधरपुर स्थित मंदिर के पास शनिवार को एक यात्री बस में अचानक आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और समय पर की गई सतर्कता ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

जानकारी के मुताबिक, गया से टिकारी आ रही सवारी बस जैसे ही देवी मंदिर के पास पहुंची, उसके इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे स्थिति गंभीर होने से बच गई।

घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल देखा गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन यह घटना बसों की नियमित जांच-पड़ताल और रखरखाव की अहमियत को उजागर करती है। चालक की सतर्कता और स्थानीय निवासियों की त्वरित मदद ने इस घटना को एक बड़ी अनहोनी में बदलने से रोक लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के जिलाधिकारी ने 10 दृष्टिबाधितों को सौंपी विशेष स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री संबल योजना से दिव्यांग हो रहे सशक्त | बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा |