मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

दौड़ में श्याम नंदन का जलवा, एमआईएस टिकारी के खिलाड़ियों ने जीते 40 पदक

On: Monday, September 1, 2025 5:23 PM

टिकारी संवाददाता: गया कॉलेज, गया के खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 में एमआईएस टिकारी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 40 पदक अपने नाम किए। इनमें 3 स्वर्ण, 17 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं।

स्वर्ण पदक विजेताओं में सत्यम कुमार, आयुष कुमार और कोमल कुमारी ने अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं अंडर-14 रेस प्रतियोगिता में अष्टम वर्ग के छात्र श्याम नंदन ने रजत पदक जीतकर दौड़ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में एमआईएस टिकारी के खिलाड़ियों ने न केवल पदक जीते, बल्कि अपने शानदार खेल प्रदर्शन से दर्शकों की भी खूब सराहना बटोरी। विद्यालय के निदेशक सुधीर कुमार ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |