मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शादी में काम कर रहा था नाबालिग वेटर, बिजली करंट लगने से गई जान

On: Wednesday, August 20, 2025 4:28 PM

बेलागंज। बेलागंज थाना क्षेत्र के बाजपुरा गांव में शादी समारोह के दौरान काम कर रहे एक नाबालिग की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष कुमार (पिता – सत्येंद्र मांझी, ग्राम बाजपुरा, थाना बेलागंज) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुभाष शादी-विवाह में वेटर का काम करता था। सोमवार को वह रफीगंज के विधायक नेहालुद्दीन के पैतृक आवास चातर घाट, चाकंद में आयोजित एक विवाह समारोह में डेकोरेशन टीम के साथ काम करने गया था। इसी दौरान बिजली का करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के फूफा जलेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद शव को गांव लाया गया और इसकी सूचना बेलागंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि घटना बिजली करंट लगने से हुई है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |