मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

प्रधानमंत्री आवास योजना: सर्वे के जरिए पात्र लाभुकों का होगा चयन, प्रक्रिया हुई शुरू

On: Saturday, January 11, 2025 3:50 PM

टिकारी संवाददाता: प्रधानमंत्री आवास योजना के योग्य लाभुकों का सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। आगामी 31 मार्च तक चलने वाले सर्वे का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार ने केसपा पंचायत के सरफराज बिगहा गांव में शुभारंभ किया। पंचायत के मुखिया कार्यकर्ता अमिताभ कुमार की उपस्थिति में सर्वेयर ने पात्र लाभुकों को विस्तृत ब्यौरा आनलाइन डेटा अपटूडेड किया। मौके पर विधायक डा कुमार ने लाभुकों से वांछित कागजात तैयार रखने की अपील की ताकि समय सीमा के अंदर आनलाइन किया जा सके। वहीं अमिताभ कुमार ने पात्र लाभुकों का किसी भी हाल में लाभ दिलाने की बात कही।

मौके पर मौजूद आवास पर्यवेक्षक मनीष राज ने बताया कि सर्वे कार्य में प्रतीक्षा सूची में छूटे हुए सभी योग्य लाभुकों को शामिल किया जायेगा। सर्वे का कार्य ग्रामीण आवास सहायक करेंगे। जिस पंचायत में ग्रामीण आवास सहायक नहीं है। उस पंचायत में रोजगार सेवक या पंचायत सचिव इस कार्य को पूरा करेंगे। प्रखण्ड के सभी पंचायत में सर्वेयर की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। सर्वेयर को प्रशिक्षण राज्य मुख्यालय की ओर से दी गई है। उन्होंने बताया कि सर्वे का कार्य पूरी तरह से पेपरलेस किया जाएगा। इसमें पेन पेपर से कोई कार्य नहीं किया जाना है। साथ ही उन्होंने स्थानीय सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र के योग्य लाभुकों को चिन्हित कर इस सर्वे कार्य में लगे कर्मियों को मदद करने की अपील की। सर्वे के दौरान सर्वेयर के रूप में तैनात पीआरएस प्रमोद कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष रामजी शर्मा, पैक्स अध्यक्ष सुबोध शर्मा, पूर्व सरपंच सुनील चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ |