मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी नगर परिषद के मुख्य पार्षद अजहर इमाम के खिलाफ लगे आरोपों की एसडीएम ने की जांच

On: Monday, December 23, 2024 4:21 PM

टिकारी संवाददाता

टिकारी (गया)। नगर परिषद टिकारी के मुख्य पार्षद अजहर इमाम के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग में दर्ज शिकायत की जांच के लिए सोमवार को एसडीएम सुजीत कुमार ने नगर परिषद कार्यालय का दौरा किया। शिकायत का आधार वार्ड पार्षद सहित दो व्यक्तियों द्वारा आयोग के समाधान पोर्टल पर दर्ज किया गया परिवाद है।

सूत्रों के अनुसार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने इस मामले में एसडीएम को जांच का निर्देश दिया था। यह निर्देश पत्रांक 2069 और 2070 के तहत 21 अगस्त 2024 को जारी किया गया था। हालांकि, संबंधित ईओ द्वारा अब तक कोई आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इस बीच, परिवादी तारिक अनवर ने शनिवार को एसडीएम को एक पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

एसडीएम सुजीत कुमार ने बताया कि दस्तावेजों का अवलोकन किया गया है और जांच रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी।

मुख्य पार्षद पर लगाए गए आरोप

आपराधिक इतिहास छुपाने का आरोप

बेलहड़िया निवासी तारिक अनवर ने मुख्य पार्षद अजहर इमाम पर नामांकन पत्र में तथ्यों को छुपाने का गंभीर आरोप लगाया है। उनकी शिकायत के अनुसार, अजहर इमाम ने हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का जिक्र नहीं किया। शिकायत में उल्लेख है कि पटना जिले के सुल्तानगंज थाना में अजहर इमाम के खिलाफ कांड संख्या 02/20 दर्ज है। तारिक अनवर ने उनकी पदमुक्ति की मांग की है।

प्रस्ताव में छेड़छाड़ और बोर्ड बैठक न बुलाने का आरोप

वार्ड संख्या 19 की पार्षद कुंती देवी ने मुख्य पार्षद पर सामान्य बोर्ड बैठक के प्रस्ताव में छेड़छाड़ करने और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य पार्षद ने लगातार 90 दिनों तक बोर्ड की बैठक नहीं आहूत की। कुंती देवी ने राज्य निर्वाचन आयोग से इस पर कार्रवाई की मांग की है।एसडीएम द्वारा दस्तावेजों की जांच और साक्ष्य एकत्र करने के बाद रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर मुख्य पार्षद अजहर इमाम के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू |