मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पूर्व मध्य रेल की अधिग्रहित भूमि को एसडीएम ने कराया कब्जामुक्त

On: Thursday, January 16, 2025 5:00 PM

टिकारी संवाददाता: अनुमण्डल क्षेत्र से गुजरने वाली पूर्व मध्य रेल की डेहरी आन सोन रेलखंड पर रेलवे द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य में ग्रामीणों द्वारा की जा रही विरोध को लेकर एसडीएम सुजीत कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक की। साथ ही रेलवे के सभी एलसी का स्थल निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार उक्त रेलखंड के विभिन्न एलसी के समीप पहुंच पथ व आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। इस हेतु पूर्व में ही भूमि अधिग्रहित किया गया था। बावजूद ग्रामीणों द्वारा रेलवे की अर्जित भूमि पर निर्माण करने में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। एसडीएम द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक कर रेलवे अमीन व अंचल अमीन से सभी एलसी के समीप अधिग्रहित किये गये भूमि का नापी कराई गई व अवरोध को दूर किया गया।

मालूम हो कि रेलवे द्वारा गुरारू प्रखण्ड के दौलतपुर, बरियामा, केरकी, डुमरा में निर्माण कार्य किया जा रहा है। वहीं भारत माला परियोजना के तहत निर्मित होने वाली एक्सप्रेस वे को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। चर्चा के दौरान बताया गया कि भू अर्जन की जाने वाली भूमि का भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया। लम्बित स्वामित्व प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया गया। बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, रेलवे अधिकारी, एनएचएआई के अधिकारी, एसडीएम सुजीत कुमार के अलावा, एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल, डीसीएलआर अमैत विक्रम बेनामी, टिकारी सीओ मयंक शेखर, कोंच सीओ मुकेश कुमार, कोंच थानाध्यक्ष धन्नजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |