मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी के रूपसपुर में 40 लाख की लागत से विद्यालय भवन का होगा निर्माण

On: Friday, December 20, 2024 4:41 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखण्ड के रूपसपुर पंचायत अंतर्गत चुल्हन बिगहा में संचालित प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण योजना का समारोह पूर्वक शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार ने शुक्रवार को योजना के शिलापट्ट का अनावरण कर किया। बिहार शिक्षा परियोजना के द्वारा कराई जाने वाली भवन निर्माण की योजना लागत 40 लाख रुपए बताई गई है। संवेदक एस कनेक्टिविटी द्वारा भवन निर्माण किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरजेश कुमार ने बताया कि पुराना भवन जर्जर होने के कारण पिछले 8 वर्षों से रूपसपुर स्थित मध्य विद्यालय भवन में संचालित हो रहा है। भवन निर्माण हो जाने के बाद विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को सहूलियत होगी। इस अवसर पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी डा. अभय कुमार रमन, शंभु शरण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। विद्यालय के भवन निर्माण योजना के शिलान्यास के स्थानीय ग्रामीणों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में खुशी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |