मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-चेन्नई एग्मोर एक्स. में रुपए लेकर कोच में बिठा रहे चार अटेंडेड को आरपीएफ ने रंगे हाथों पकड़ा

On: Sunday, January 28, 2024 1:54 PM

देवब्रत मंडल

गया आरपीएफ़ पोस्ट में गिरफ्तार नकाबपोश

रविवार आरपीएफ की टीम ने गया के वाशिंग पिट लाइन पर खड़ी गाड़ी संख्या 12389 गया-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस में रुपए लेकर यात्रियों को सीट दे रहे चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ़ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि गया लोको वॉशिंग पिट लाइन में मेंटेनेंस हेतु उक्त ट्रेन खड़ी थी। प्राइवेट ऐजेंसी तुलसी इंटरप्राइजेज वाराणसी के द्वारा रखे गए चार कोच अटेंडेड (1) शशांक कुमार पिता मनोज पांडे पता परिया थाना बाराचट्टी जिला गया(2) अनिल रविदास पिता मथुरा रविदास पता बेलो थाना वजीरगंज जिला गया(3) हरेंद्र कुमार पिता राजकुमार दास पता बेलो थाना वजीरगंज जिला गया (4)सोनू कुमार विश्वकर्मा पिता अशोक विश्वकर्मा प्रताप नई बस्ती थाना कोतवाली जिला चंदौली को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी उपरोक्त गाड़ी में गया से चेन्नई तक कोच अटेंडेंट के रूप में कार्य करने हेतु आधिकारिक तौर पर अधिकृत किए गए थे। जो इस ट्रेन के जनरल कोच में यात्रियों को बैठने हेतु अवैध पूर्ण रूप से प्रति यात्री ₹100 लेकर वॉशिंग पिट पर ही में ही बैठा रहा था। जिसे आरपीएफ पोस्ट गया के अधिकारी एवं बल सदस्य के द्वारा रंगे हाथ इन चारों कोच अटेंडेंट को पकड़ लिया गया जांच के क्रम में यात्रियों से अवैध रूप से वसूल किए गए कुल 1540 रुपया बरामद हुआ। उन्होंने बताया चारों को गिरफ्तार कर रेल अधिनियम की धारा 145,146 एवं 155 के तहत मुकदमा कांड पंजीकृत कर न्यायालय में उपस्थापित कराया गया। उन्होंने बताया आरपीएफ गया द्वारा पूर्व में भी इस तरह के अवैध उगाही करते हुए संवेदक द्वारा प्रतिनियुक्त सफाई कर्मी सुपरवाइजर को 2023 में गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्रवाई की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में 44 भूमिहीन परिवारों का सपना हुआ साकार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सौंपे बासगीत पर्चे | फतेहपुर पुलिस का विशेष अभियान: होली से पहले शराब के धंधेबाजों और पियक्कड़ों पर नकेल, 10 गिरफ्तार | गया: रमजान के चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक, इबादत और अकीदत के साथ पाक महीने का इस्तकबाल | गया: अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; 10 ट्रैक्टर जब्त, 18 लाख से अधिक का लगा जुर्माना | बिहार में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: पटना में ‘आकांक्षा’ छात्रावास का शुभारंभ, अब गया, दरभंगा और भागलपुर की बारी | गया जंक्शन पर ADRM का औचक निरीक्षण: होली की भीड़ और यात्री सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश | होली पर घर जाना हुआ आसान: रेलवे ने पुणे, मुंबई और अहमदाबाद के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और समय-सारणी | बाराचट्टी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर | GBM कॉलेज में NSUI का प्रदर्शन, आदेश लागू नहीं होने पर छात्राओं का हंगामा | गया: बेटे की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सके पिता, सड़क हादसे के अगले ही दिन तोड़ा दम; गांव में पसरा सन्नाटा |