मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-चेन्नई एग्मोर एक्स. में रुपए लेकर कोच में बिठा रहे चार अटेंडेड को आरपीएफ ने रंगे हाथों पकड़ा

On: Sunday, January 28, 2024 1:54 PM

देवब्रत मंडल

गया आरपीएफ़ पोस्ट में गिरफ्तार नकाबपोश

रविवार आरपीएफ की टीम ने गया के वाशिंग पिट लाइन पर खड़ी गाड़ी संख्या 12389 गया-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस में रुपए लेकर यात्रियों को सीट दे रहे चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ़ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि गया लोको वॉशिंग पिट लाइन में मेंटेनेंस हेतु उक्त ट्रेन खड़ी थी। प्राइवेट ऐजेंसी तुलसी इंटरप्राइजेज वाराणसी के द्वारा रखे गए चार कोच अटेंडेड (1) शशांक कुमार पिता मनोज पांडे पता परिया थाना बाराचट्टी जिला गया(2) अनिल रविदास पिता मथुरा रविदास पता बेलो थाना वजीरगंज जिला गया(3) हरेंद्र कुमार पिता राजकुमार दास पता बेलो थाना वजीरगंज जिला गया (4)सोनू कुमार विश्वकर्मा पिता अशोक विश्वकर्मा प्रताप नई बस्ती थाना कोतवाली जिला चंदौली को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी उपरोक्त गाड़ी में गया से चेन्नई तक कोच अटेंडेंट के रूप में कार्य करने हेतु आधिकारिक तौर पर अधिकृत किए गए थे। जो इस ट्रेन के जनरल कोच में यात्रियों को बैठने हेतु अवैध पूर्ण रूप से प्रति यात्री ₹100 लेकर वॉशिंग पिट पर ही में ही बैठा रहा था। जिसे आरपीएफ पोस्ट गया के अधिकारी एवं बल सदस्य के द्वारा रंगे हाथ इन चारों कोच अटेंडेंट को पकड़ लिया गया जांच के क्रम में यात्रियों से अवैध रूप से वसूल किए गए कुल 1540 रुपया बरामद हुआ। उन्होंने बताया चारों को गिरफ्तार कर रेल अधिनियम की धारा 145,146 एवं 155 के तहत मुकदमा कांड पंजीकृत कर न्यायालय में उपस्थापित कराया गया। उन्होंने बताया आरपीएफ गया द्वारा पूर्व में भी इस तरह के अवैध उगाही करते हुए संवेदक द्वारा प्रतिनियुक्त सफाई कर्मी सुपरवाइजर को 2023 में गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्रवाई की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार | गोमो जंक्शन पर रेल प्रशासन की घोर संवेदनहीनता: RPF ने जिसे मान लिया था मृत, फरिश्ता बनकर आए पत्रकार और शिक्षकों ने बचाई जान | फतेहपुर में बवाल: चोरी की पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर खानाबदोशों का उग्र हमला, गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त; ASI और महिला सिपाही घायल | अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ |