मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर यात्री का मोबाइल चुराकर भाग रहे अपराधी को आरपीएफ व जीआरपी ने घेरकर पकड़ा

On: Friday, October 25, 2024 7:44 PM

देवब्रत मंडल

शुक्रवार को गया जंक्शन के आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने यात्री का मोबाइल चुराकर भाग रहे अपराधी को घेर कर गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि आगामी त्यौहार के मद्देनजर रखते हुए स्टेशन प्लेटफार्म पर अपराधी गतिविधि निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में दोपहर बाद पिलग्रिम प्लेटफार्म संख्या के टावर लाइट के पास टीम पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस बल को अपनी ओर आता देखकर अचानक तेजी से भागने लगा। जिस पर पुलिस बल को शक हुआ। भाग रहे व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़ा गया अजीत कुमार, पिता स्व. रमेश राय पता हिंदूनि थाना फुलवारीशरीफ जिला पटना का रहनेवाला है। उन्होंने बताया कि उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से चोरी किया हुआ दो मोबाइल फोन बिना सिम लगा हुआ बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना लाया गया। जहां आरपीएफ के उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर कांड दर्ज किया गया है। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत ₹25,000 आंकी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर | शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज | इंसानियत की अनूठी मिसाल: जेल की सलाखों से संत रामपाल जी महाराज ने भेजा संदेश और बन गया ‘समर्थ कबीर के सुदामा का महल’, बेबसी के आंसू अब मुस्कान में बदले | मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग |