मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में बिजली की हाई टेंशन तार टूटकर गिरने से रिटायर होमगार्ड जवान घायल, गया रेफर

On: Monday, October 14, 2024 7:55 PM

रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज

बेलागंज थाना क्षेत्र के सिंलौजा मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब पैदल जा रहे एक रिटायर होमगार्ड जवान अवधेश शर्मा के ऊपर 11केवी वोल्ट का बिजली का तार अचानक गिर गया। इस दुर्घटना में अवधेश शर्मा गंभीर रूप से झुलस गए, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया है।

बिजली विभाग पर ग्रामीणों का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बिजली विभाग को तार बदलने के लिए कई बार लिखित आवेदन दिया था, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इलाके में लगातार इस तरह के हादसे हो रहे हैं। इस हादसे से नाराज स्थानीय लोग अब प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और बिजली विभाग की लापरवाही को सुधारने की अपील कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |