मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया का राजेश यादव जहानाबाद के तीन शराब माफिया के साथ गिरफ्तार, कार की डिक्की में बेखौफ होकर ला रहे थे विदेशी शराब

On: Tuesday, February 25, 2025 2:12 PM

देवब्रत मंडल

गया जिला मद्य निषेध विभाग की टीम ने चार अवैध शराब कारोबारी को धर दबोचा है। शराब के कई कार्टन कार में डिक्की में रख कर बेखौफ चौपारण से लाया जा रहा था। गया जिला के सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रिय रंजन ने बताया कि मारुति कंपनी के स्विफ्ट डिजायर और हुंडई कंपनी के ऑरा से गया जिले के डोभी का रहनेवाला राजेश यादव, जहानाबाद जिले के घोसी के रहनेवाले नीतीश, विकास एवं अमरनाथ को 156 बोतल इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसका मास्टरमाइंड डोभी थाना के शाहपुर का रहनेवाला राजेश यादव है। जिसके साथ मिलकर घोसी का विकास, अमरनाथ और नीतीश विदेशी शराब का अवैध कारोबार करता है। गुप्त सूचना के आधार पर डोभी चेकपोस्ट पर इन सभी को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया पूछताछ में सभी ने स्वीकार किया है कि शराब की खेप चौपारण से लेकर चला था। छापेमारी दल का नेतृत्व इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार कर रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा | बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर |