मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पीएमश्री +2 बालिका उच्च विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

On: Saturday, September 27, 2025 4:32 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी स्थित पीएमश्री +2 बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को एक गरिमामयी सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की संस्थापिका एवं प्रथम प्रधानाध्यापिका स्वर्गीय श्रीमती लीला कुमारी की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण का प्रायोजन स्व. लीला कुमारी के पुत्र अमितेश राहुल की कंपनी Adsat Engineers Pvt. Ltd. द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टिकारी नगर परिषद अध्यक्ष अजहर इमाम उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य कविंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन राजेश जैन ने किया।

कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ 5100 रुपये की राशि चेक द्वारा प्रदान की गई। साथ ही, संगीत विषय में सफलता प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सभा के दौरान वक्ताओं ने स्व. लीला कुमारी के योगदान को याद करते हुए उन्हें शिक्षा की सशक्त धुरी बताया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य लोग, विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने स्व. लीला कुमारी के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा रखी गई नींव आज भी छात्राओं की सफलता का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |