न्यूज शेयर करें

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड के भाजपा उतरी मंडल की एक बैठक रविवार को मऊ बाजार स्थित विवाह मंडप में सम्पन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही उतरी मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रभारी का पार्टी अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया गया। बैठक मे मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, औरंगाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार, उतरी मंडल प्रभारी रमेश गुप्ता, प्रदेश लधु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रभारी शंभु केसरी आदि ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंडल अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्षा पुष्पा चौरसिया, कोंच दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, संतोष कुमार, शंभु प्रसाद, धीरज केसरी कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपस्थित थे। बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष डा. सुरेन्द्र कुमार और धन्यवाद ज्ञापन उतरी मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष माया कुमारी ने किया।

Categorized in:

Politics,

Last Update: October 1, 2023