न्यूज शेयर करें

वरीय समवाददाता देवब्रत मंडल

पितृपक्ष मेला 2023 के अवसर पर ‘गयाजी’ आ रहे तीर्थयात्रियों की सेवा, सहायता में वैसे तो कई संस्था के लोग जुटे हुए हैं। कोई भटके भूले को रास्ता दिखा रहा है तो कोई पानी पिला रहा है। कुछ लोग स्वास्थ्य शिविर लगाया है तो कई लोग चाय बिस्किट उपलब्ध करा रहे हैं। यहां तक कि दूसरे धर्म को मानने वाले लोग भी आपसी भाईचारे और सद्भावना दूत बनकर तीर्थयात्रियों की सेवा कर रहे हैं, लेकिन जब एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपने हाथ से तीर्थयात्रियों को भोजन परोस रहे हैं तो यह बड़ी बात कही जा सकती है। जी हां! ‘गयाजी’ में कुछ ऐसा ही सेवा और समर्पण भाव का नजारा देखने को मिला। पुराणों में कहा गया है कि गयाजी में पिंडदान करने को आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा करने वालों के भी पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पुराणों में कहा गया है कि गयाजी में पिंडदान करने को आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा करने वालों के भी पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

भाप्रसे की अधिकारी अभिलाषा शर्मा जो कि वर्तमान में गया नगर निगम की आयुक्त के पद पर सेवा दे रही हैं को देखा गया कि अपने हाथों से तीर्थयात्रियों को भोजन परोस रही हैं। शहर की साफ सफाई से लेकर अन्य वो सारी सुख सुविधाएं जो नगर विकास एवं आवास विभाग के दायरे में आते हैं, वे सब सेवाएं तीर्थयात्रियों को उपलब्ध करवा रही हैं। गया शहर के मध्य गांधी मैदान में इस वर्ष पितृपक्ष मेला में देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों के आवासन की बेहतर व्यवस्था की गई है। जिसे ‘टेंट सिटी’ का नाम दिया गया है। यहां प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्रियों का आना जाना लगा हुआ है। एक साथ 2500 लोगों के आवासन की ऐसी बेहतर व्यवस्था की गई है, जिसकी तारीफ तीर्थयात्री कर रहे हैं।

इस टेंट सिटी में गया शहर के समाजसेवी डालमियाजी की ओर से देश विदेश से आए हुए यात्रियों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां भोजन करने आ रहे तीर्थयात्रियों को नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा अपनी हाथों से भोजन परोस रही हैं। साथ में समाजसेवी शिव कैलास डालमिया उर्फ मुन्ना बाबू, वार्ड नंबर 33 के पार्षद ओम प्रकाश सिंह, विनोद जसपुरिया ने भोजन परोस कर यात्रियों को भोजन करवाया। जो तीर्थयात्रियों के प्रति आदर, सेवा और समर्पण का एक अलग ही उदाहरण प्रस्तुत करता दिखाई दे रहा है।