न्यूज शेयर करें

फतेहपुर: गया जिले के फतेहपुर में वज्रपात की घटनाओं का सिलसिला जारी है। ताजा घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, और आधा दर्जन बकरियां भी इसकी चपेट में आकर मर गईं। घटना फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के दूंदु गांव में हुई है। जहां दूंदु गांव के रहने वाले हीरालाल यादव (उम्र 55वर्ष) की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हीरालाल यादव गांव के बधार में बकरी चरा रहा था तभी बारिश में भीगने से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इस दौरान हुई वज्रपात के चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन बकरियां भी वज्रपात की चपेट में आने से मर गई।

पिछले चार दिनों में यह छठी ऐसी घटना है, जिसमें अब तक कुल चार लोगों की जान जा चुकी है। फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में हाल ही में हुई वज्रपात की घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई थी, और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी। इस तरह की घटनाओं ने न केवल मानव जीवन को प्रभावित किया है, बल्कि पशुधन पर भी इसका गहरा असर पड़ा है।

Categorized in:

MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: May 11, 2024