Author: Deepak Kumar

सच्चाई और सत्यता एक सच्चे पत्रकार की पहचान है, और अन्याय उजागर करना पत्रकार का धर्म है। ✍️दीपक कुमार (निदेशक) मगध लाइव न्यूज

टिकारी संवाददाता: खेलेगा भारत बढ़ेगा भारत के तहत एकल अभियान टिकारी संच के तत्वाधान में रविवार को अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा खेल कूद प्रतियोगता का आयोजन किया गया। स्थानीय मखपा हाई स्कूल के मैदान में आयोजित प्रतियोगता में संच अंतर्गत विभिन्न केंद्रों के बच्चों ने कबड्डी, 100, 200 और 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद में भाग लिया। जिसमे प्रथम एवं द्वितीय स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को इमामगंज मे होने वाले जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इस अवसर पर सफल प्रतिभागियों को संच अधिकारियों द्वारा कलम, कापी आदि पाठ्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के…

Read More

टिकारी संवाददाता: गांधी जयंती के अवसर पर सीयूएसबी, नगर प्रशासन, नेहरू युवा केन्द्र, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भाजपा सहित अन्य संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत एक दिन एक घंटा कार्यक्रम में लोग सड़क, गली, संस्थान परिसर में साफ सफाई के कार्य में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। नगर प्रशासन द्वारा टिकारी शहर चलाए गए स्वच्छता अभियान में एसडीओ, डीएसपी, कार्यपालक पदाधिकारी, कनीय अभियंता, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद, कर्मचारी, समाजसेवी एवं सफाई कर्मियों ने भाग लिया। बाजे गाजे के साथ चलाए गए अभियान में अन्दरकीला…

Read More

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कॉलेज की एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों द्वारा नियमित रूप से चलाये जा रहे हैं स्वच्छता अभियान गया। देश भर में दिनांक 01 अक्टूबर, 2023 से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई ने प्रधानाचार्य प्रो. जावैद अशरफ़ के संरक्षण तथा एनएसएस पदाधिकारी डॉ. प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में गाँधी मैदान परिसर की साफ-सफाई की। स्वयंसेवक छात्रा रिया, प्रगति, जूही, मनु, संगीता आदि ने गाँधी मैदान परिसर में निर्मित पितृपक्ष मेला महासंगम शिविरों के आसपास की धूल-गंदगी, प्लास्टिक बोतलों, रैपर्स, कागज के टुकड़ों, रोड़े-पत्थर आदि को…

Read More

टिकारी संवाददाता: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रविवार को बुनियाद केंद्र में वृद्ध जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। केन्द्र प्रबंधक विवेक कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रबुद्ध वृद्धजन सहित लाभार्थी उपस्थित हुए। केंद्र प्रबंधक कुमार द्वारा वृद्ध जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र द्वारा वृद्धजनों के लाभ के लिए कई कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है जिसका लाभ केंद्र से निशुल्क लिया जा सकता है। कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लोग वृद्धजनों को जागरूक करें व उनकी समस्याओं का निदान करने में महती भूमिका निभाने की अपील की। कुमार…

Read More

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड के भाजपा उतरी मंडल की एक बैठक रविवार को मऊ बाजार स्थित विवाह मंडप में सम्पन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही उतरी मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रभारी का पार्टी अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया गया। बैठक मे मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, औरंगाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार, उतरी मंडल प्रभारी रमेश गुप्ता, प्रदेश लधु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रभारी शंभु केसरी आदि ने लोकसभा चुनाव के…

Read More

वरीय समवाददाता देवब्रत मंडल पितृपक्ष मेला 2023 के अवसर पर ‘गयाजी’ आ रहे तीर्थयात्रियों की सेवा, सहायता में वैसे तो कई संस्था के लोग जुटे हुए हैं। कोई भटके भूले को रास्ता दिखा रहा है तो कोई पानी पिला रहा है। कुछ लोग स्वास्थ्य शिविर लगाया है तो कई लोग चाय बिस्किट उपलब्ध करा रहे हैं। यहां तक कि दूसरे धर्म को मानने वाले लोग भी आपसी भाईचारे और सद्भावना दूत बनकर तीर्थयात्रियों की सेवा कर रहे हैं, लेकिन जब एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपने हाथ से तीर्थयात्रियों को भोजन परोस रहे हैं तो यह बड़ी बात कही…

Read More

फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग घरों से बाहर निकलने में असमर्थ हैं। हालांकि इस बारिश के कारण किसानों को फायदा हो रहा है, पर आमजन को इस बारिश से काफी परेशानी का सामना भी कर रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के कारण कई गांव में मिट्टी के मकान ध्वस्त होने की सूचना प्राप्त हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की अहले सुबह धरहाराकला पंचायत के धरहारा निवासी जोगेंद्र यादव का मिट्टी एवं खपरैल का मकान ध्वस्त हो गया।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अभिप्रेरित “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर 01 अक्टूबर को कई जगहों पर विभिन्न संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के द्वारा लोगों ने सफाई अभियान के तहत साफ सफाई किया। गया नगर निगम के वार्ड नं 20 के पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धर्मेन्द्र कुमार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत आजाद पार्क में साफ सफाई खुद अपने हाथों से करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं वार्ड नं 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोको कॉलोनी स्थित गांधी मंडप में झाड़ू…

Read More

चाकंद के एक निजी स्कूल में स्कूल में प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के चाकंद–बेलागंज इकाई की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला कार्यसमिति सदस्य वसीम अंसारी ने की। बैठक में इस क्षेत्र के कई स्कूल संचालक उपस्थित हुए। बैठक में प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। संचालकों ने कहा की हमलोग समाज को शिक्षित करने जैसा महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं मगर साथ ही कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में संगठन रहने पर इन समस्याओं के निराकरण में सुविधा होगी। राज्य सरकार की…

Read More

बेलागंज: शनिवार को बेलागंज के लोदीपुर पंचायत में संचालित धारा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ लोदीपुर पंचायत की मुखिया रेणु देवी, पंचायत समिति सदस्य पुतुलवा देवी, जीविका के क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक राजू कुमार एवं बैंक ऑफ इंडिया के रौना शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आमसभा को संबोधित करते हुए जीविका के क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक राजू कुमार ने कहा कि जीविका संगठन ग्रामीण और कामकाजी महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वाबलंबी बनाने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है। आज जीविका से जुड़कर बड़ी संख्या में महिलाएं…

Read More