मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पुलिस सप्ताह समारोह: अलीपुर थानाध्यक्ष ने किया रक्तदान, टिकारी में प्रेस v/s पुलिस क्रिकेट मैच कल

On: Monday, February 24, 2025 3:54 PM

टिकारी संवाददाता: बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत सोमवार को अलीपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य जवानों ने रक्तदान की। गया स्थित जेपीएन अस्पताल में अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पीएसआई अमन कुमार सिंह व महिला सिपाही उर्मिला कुमारी ने रक्तदान किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के तहत थाना परिसर में स्वच्छता और नशामुक्ति को लेकर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के दौरान एसएचओ के प्रयास की लोगो ने सराहना की। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को टिकारी अनुमण्डल पुलिस प्रशासन द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है। जिसमे प्रेस बनाम पुलिस के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। वंही बुधवार को महिला सशक्तिकरण विषय पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन टिकारी राज स्कूल में किया जाएगा। डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि पुलिस सप्ताह के तहत अनुमंडल के सभी थाना द्वारा क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम |