मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शादी के नियत से अपहृत किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, आरोपित गिरफ्तार

On: Friday, January 10, 2025 6:28 PM

टिकारी संवाददाता: मउ थाना की पुलिस ने शादी की नीयत से अपरिहित किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही घटना के मुख्य आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पिछले 7 दिसम्बर को थानाक्षेत्र के एक ग्राम की रहने वाली महिला द्वारा उक्त घटना की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमे कहा गया था कि मेरी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को गांव के ही एक युवक मुन्ना कुमार द्वारा शादी करने की नीयत से अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। इस क्रम में गुरुवार की रात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपरिहित किशोरी के साथ आरोपी गांव पहुंचा है। सूचना के बाद मउ थाना की पुलिस सैदपुर ग्राम निवासी मदन मांझी के घर में दबिश दी जहां से मांझी का पुत्र मुन्ना कुमार गिरफ्तार कर लिया गया और किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा नाबालिग का बयान न्यायालय में दर्ज कराने ले बाद गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में सुपुर्द कर दिया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल |